रामपुर बुशहर (ललित ठाकुर/सब एडिटर),
पुलिस उपमंडल रामपुर की कुमारसैन पुलिस को एक बड़े नशा तस्कर को दबोचने में सफलता मिली है। इस मामले में कार्रवाई करते हुए कुमारसैन पुलिस के गश्ती दल ने एचआरटीसी की बस में सवार एक नेपाली मूल के युवक से करीब दो किलो से अधिक अफीम बरामद की है। आरोपी युवक की पहचान 30 वर्षीय सुनील कुमार दांगी पुत्र बली राम दांगी गांव व डाकघर हुमा नगरपालिका तहसील लिवांग ओड़ा नम्बर 09 रापति नेपाल के तौर पर हुई है। एसडीपीओ रामपुर शिवानी महला ने इस मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि मंगलवार तड़के सुबह करीब 1 बजकर 50 मिनट पर कुमारसैन पुलिस का दल भराड़ा एनएच-5 में गश्त पर था। इस दौरान वहां से अपने गंतव्य की ओर गुज़र रही रिकोंगपिओ डिपो की बस एचपी25ए2294 को तलाशी के लिए रोका गया। वही बस में पुलिस को देख नेपाली मूल का आरोपी युवक घबरा गया और उसकी तलाशी में उसके पास से 2.018 किलोग्राम अफीम बरामद हुई। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 18 के तहत मामला दर्ज कर आगामी करवाई शुरू कर दी है। एसडीपीओ शिवानी महला ने बताया कि उक्त आरोपी ये अफीम की बड़ी खेप कहां से लाया था और कहाँ लेकर जा रहा था इस बारे कड़ी पूछताछ की जाएगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि क्षेत्र में नशे का कारोबार फैला रहे किसी भी व्यक्ति को बख्शा नही जाएगा।
नाहन (संध्या कश्यप ,संवाददाता ), नाहन शहर के रानी का बाग़ क्षेत्र में 29 मार्च…
ब्यूरो रिपोर्ट हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिला के उपमंडल धीरा के तहत आने वाली ग्राम…
ब्यूरो रिपोर्ट। हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग (एचपीआरसीए) ने प्रारंभिक शिक्षा विभाग में टीजीटी (मेडिकल)…
चंबा (ओपी शर्मा ,संवाददाता ), विश्वप्रसिद्ध चौरासी मंदिर परिसर, भरमौर में स्थित भगवान धर्मराज मंदिर…
रामपुर बुशहर (सुरजीत नेगी,संवाददाता ), नाथपा झाकड़ी हाइड्रो पॉवर स्टेशन में आज 28 मार्च, 2026…
शिमला (विकास शर्मा ,ब्यूरो चीफ ), दिनांक 27.03.2026 को पुलिस को एक शिकायतपत्र प्राप्त हुआ…