रामपुर बुशहर (ललित ठाकुर/सब एडिटर),
पुलिस उपमंडल रामपुर के अंतर्गत ज्यूरी चौकी के तहत चरस तस्करी का मामला सामने आया है। रविवार रात इस मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने तीन युवकों से 52 ग्राम चरस बरामद कर उनके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। एसडीपीओ रामपुर शिवानी महला ने इस मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि रविवार रात ज्यूरी चौकी का दल ज्यूरी-गानवी मार्ग पर ट्रैफिक चेकिंग पर था। इस दौरान वहां से गुजर रहे एक वाहन सीएच03एल0705 को पूछताछ के लिए रोका गया। पुलिस पूछताछ में वाहन में सवार तीनों युवक हड़बड़ा गए और उनकी तलाशी में 52 ग्राम चरस बरामद हुई। आरोपी युवकों की पहचान 35 वर्षीय रोहित ठाकुर पुत्र शिव शंकर ठाकुर गांव व डाकघर करतोट तहसील रामपुर, अविनाश पुत्र इंद्र सिंह गांव कोटी डाकघर धारगौरा तहसील रामपुर उम्र 33 वर्ष तथा नंद लाल पुत्र स्वर्गीय पदम् दास गांव कोटी डाकघर धार गौरा तहसील रामपुर जिला शिमला उम्र 44 वर्ष के तौर पर हुई है। पुलिस ने तीनों आरोपियों को हिरासत में लेकर उनके खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
नाहन (संध्या कश्यप ,संवाददाता ), नाहन शहर के रानी का बाग़ क्षेत्र में 29 मार्च…
ब्यूरो रिपोर्ट हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिला के उपमंडल धीरा के तहत आने वाली ग्राम…
ब्यूरो रिपोर्ट। हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग (एचपीआरसीए) ने प्रारंभिक शिक्षा विभाग में टीजीटी (मेडिकल)…
चंबा (ओपी शर्मा ,संवाददाता ), विश्वप्रसिद्ध चौरासी मंदिर परिसर, भरमौर में स्थित भगवान धर्मराज मंदिर…
रामपुर बुशहर (सुरजीत नेगी,संवाददाता ), नाथपा झाकड़ी हाइड्रो पॉवर स्टेशन में आज 28 मार्च, 2026…
शिमला (विकास शर्मा ,ब्यूरो चीफ ), दिनांक 27.03.2026 को पुलिस को एक शिकायतपत्र प्राप्त हुआ…