मुख्य समाचार

राजगढ़ : राष्ट्रीय विजेता खिलाड़ियों एवं प्रशिक्षकों को सम्मानित करे सरकार 

राजगढ़ (पवन तोमर/ब्यूरो चीफ),

हिमाचल प्रदेश स्नातकोत्तर शारीरिक शिक्षक संघ जिला सिरमौर ने विद्यालय स्तर की राष्ट्रीय खेलों में हिमाचल प्रदेश के अभूतपूर्व प्रदर्शन एवं उपलब्धि पर सभी विजयी खिलाड़ियों उनके प्रशिक्षकों के साथ-साथ हिमाचल प्रदेश के माननीय युवा मामले एवं खेल विभाग के युवा मंत्री विक्रमादित्य सिंह को हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं दी है। गौरतलब है कि इस बार हिमाचल प्रदेश ने राष्ट्रीय खेलों में  अभूतपूर्व प्रदर्शन कर प्रदेश के नाम 16 पदक हासिल किए, जिसमें 3 स्वर्ण 4 रजत एवं 9 कांस्य पदक  शामिल है। हाल ही में हैंडबॉल में भी हिमाचल प्रदेश की छात्राओं ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक हिमाचल प्रदेश के नाम किया। स्नातकोत्तर शारीरिक शिक्षक संघ राज्य अध्यक्ष राज कुमार राणा, पूर्व अध्यक्ष ललित चौहान, जिला सिरमौर अध्यक्ष खजान वर्मा, उपाध्यक्ष मधु पुंडीर, महासचिव डॉक्टर रजनीश चौहान, कोषाध्यक्ष नवीन शर्मा सलाहकार विवेक पाल व नीरज महेश्वरी मुख्य संरक्षक समरवीर जिला कार्यकारिणी सदस्य नीलम ठाकुर, अंजू ठाकुर, हिमांशु चौहान,अमिता गुप्ता, गीता सैनी, रणजोत आदि ने संयुक्त वक्तव्य मे कहा कि हिमाचल प्रदेश के अधिकतर विद्यालयों में आज भी आधारभूत सुविधाओं की कमी है, पहाड़ी क्षेत्र होने के नाते खेल मैदानों का निर्माण करना भी काफी जटिल एवं मंहगा है | इस सब के अतिरिक्त बहुत सारे विद्यालयो में प्रवक्ता शारीरिक शिक्षा के पद सृजित ही नहीं है | माध्यमिक व उच्च विद्यालयो मे भी शारीरिक शिक्षकों के पद रिक्त पड़े हैं | इन सबके बावजूद यह उपलब्धि हर्षित करने वाली है और इस बात की परिचायक है कि यदि विद्यालय स्तर पर तथा ग्राम स्तर पर खेल सुविधाओं को सृजित किया जाए तथा खेल प्रशिक्षक नियुक्त किए जाए तो भविष्य में बहुत अच्छे हिमाचल के विद्यार्थी एवं शारीरिक शिक्षक ऐतिहासिक परिणाम का मादा रखते है। स्नातकोत्तर शारीरिक शिक्षक संघ में माननीय युवा मामले व खेल मंत्री हिमाचल प्रदेश विक्रमादित्य सिंह तथा माननीय मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू से आग्रह किया है कि राष्ट्रीय खेलों मे उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों व उनके प्रशिक्षको को राज्य स्तर पर सम्मानित किया जाए ताकि अन्य विद्यार्थी भी प्रेरित हो।

Himachal Darpan

Recent Posts

शिक्षा उपनिदेशक की अगुवाई में राजगढ़ के स्कूलों में पहुंची संयुक्त टीम, 3 प्राइमरी स्कूलों के असुरक्षित भवनों का किया निरीक्षण

नाहन ( संध्या कश्यप , संवाददाता ) जिला सिरमौर के शिक्षा उपनिदेशक (प्रारंभिक) राजीव ठाकुर…

16 hours ago

रोहड़ू में चिट्टा तस्करी का बड़ा खुलासा: 83 ग्राम हेरोइन मामले में तीन और आरोपी गिरफ्तार

शिमला (विकास शर्मा , ब्यूरो चीफ ), रोहड़ू में नशा तस्करी के खिलाफ दर्ज मुकदमा…

18 hours ago

पाँवटा साहिब में SIU टीम ने 243.59 ग्राम अफीम के साथ दो को किया गिरफ्तार

नाहन ( संध्या कश्यप , संवाददाता ), सिरमौर पुलिस का नशे के खिलाफ अभियान लगातार…

18 hours ago

बद्रीपुर चौक पर सड़क पार कर रही महिला की ट्रक की चपेट में आकर मौत

नाहन ( संध्या कश्यप , संवाददाता ), पांवटा साहिब में सड़क हादसे थमने का नाम…

18 hours ago

सांगटी जंगल में लापता युवक का शव बरामद, पेड़ से लटका मिला 29 वर्षीय शोभित ठाकुर

शिमला ( विकास शर्मा , ब्यूरो चीफ ), दिनांक 09/02/2026 को समय करीब 11.30 थाना…

21 hours ago

सुरक्षित इंटरनेट दिवस पर बैठक आयोजित

किन्नौर ( सुरजीत नेगी,संवाददाता ), उपायुक्त किन्नौर डॉ. अमित कुमार शर्मा की अध्यक्षता में आज…

22 hours ago