मुख्य समाचार

राजगढ़ : भाजपा के बूथ भयानाघाट की बैठक विश्रामगृह राजगढ़ में हुई संपन्न

राजगढ़ (निशेष शर्मा/संवाददाता),

आज भारतीय जनता पार्टी  के बूथ भयानाघाट बूथ नंबर (46) की बैठक विश्रामगृह राजगढ़ में संपन्न हुई | इस बैठक में बूथ के सभी भाजपा कार्यकर्ताओं ने बढ़ चढ़कर भाग लिया | बैठक उद्देश्य बूथ स्तर पर कमेटी का गठन करना था | जिसमें सर्वसम्मति से प्रमोद कुमार को अध्यक्ष, नरेश कुमार को बूथ पालक व वीरेंद्र कुमार को B.L.A  चुना गया | इसके बाद मन की बात का प्रमुख अजय धीमान को, व्हाट्सएप ग्रुप का प्रमुख सतीश शर्मा को, महिला प्रमुख प्रमिला देवी, युवा प्रमुख कपिल कुमार को, लाभार्थी प्रमुख राजेंद्र चौहान, प्रभावशाली मतदाता प्रमुख रणजोत सिंह एवं विद्यादत्त को, बूथ पर मनाए जाने वाले पार्टी के कार्यक्रमों का प्रमुख कमल राज को, पन्ना प्रमुखों का प्रमुख अनिल पुंडीर को बनाया गया | नवनियुक्त अध्यक्ष ने संबोधित करते हुए नया दायित्व व नई जिम्मेदारी देने के लिए सभी कार्यकर्ताओं का धन्यवाद किया व विश्वास जताया कि वह व उनकी समस्त टीम बूथ स्तर पर पार्टी को मजबूत करने के लिए सदैव कार्यरत रहेंगे व पार्टी एवं शीर्ष नेतृत्व द्वारा दिए गए सभी दिशानिर्देशों का ईमानदारी से निर्वहन करेंगे | इस मौके पर सभी के लिए जलपान का भी आयोजन किया गया | इस बैठक में विशेष तौर पर रणजोत ठाकुर, अनिल पुंडीर, प्रमोद पुंडीर, राजेंद्र चौहान, विद्यादत्त, भाग सिंह, नरेश कुमार, वीरेंद्र सिंह, अजय कुमार, विनोद ठाकुर,  प्रदीप, कमलराज, निखिल, राजकुमार, विनोद, आकाश, भजन सिंह आदि सहित सभी कार्यकर्ताओं ने बढ़ चढ़कर भाग लिया | बैठक में सर्वप्रथम पूर्व अध्यक्ष सुरेश शर्मा को 2 मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी गई |

Himachal Darpan

Recent Posts

पति की मौत के 20 मिनट बाद पत्नी ने भी तोड़ा दम, जीवनभर का साथ मौत में भी नहीं छूटा!

ब्यूरो रिपोर्ट जिंदगीभर सुख-दुख में एक-दूसरे का साथ निभाने वाले एक बुजुर्ग दंपति ने दुनिया…

5 hours ago

चूड़धार के घने जंगल में रातभर चला रेस्क्यू ऑपरेशन, चौपाल पुलिस ने दो लोगों को सुरक्षित बचाया

ब्यूरो रिपोर्ट सिरमौर और शिमला जिले की सीमा पर स्थित प्रसिद्ध धार्मिक एवं ट्रैकिंग स्थल…

2 days ago

राजगढ़ में ट्रक से 5.55 ग्राम चिट्टा और 37,500 रुपये नकद बरामद

निशेष शर्मा राजगढ़ जिला सिरमौर के पुलिस थाना राजगढ़ के अंतर्गत डिटेक्शन सेल की टीम…

2 days ago

हिमाचल में सीमेंट के दाम फिर बढ़े, प्रति बैग 15 रुपये की बढ़ोतरी; एक महीने में 25 रुपये महंगा हुआ सीमेंट

ब्यूरो रिपोर्ट प्रदेश में सीमेंट कंपनियों ने एक बार फिर कीमतों में बढ़ोतरी कर दी…

2 days ago

रामपुर में खाई में गिरी एचआरटीसी बस, 20 वर्षीय युवक की मौत, 17 घायल

ब्यूरो रिपोर्ट प्रदेश के शिमला जिले के रामपुर में शुक्रवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा…

4 days ago

जमीन पर काम करने से रोका तो बिगड़ा मामला, महिला से मारपीट और कपड़े फाड़ने का आरोप

ब्यूरो रिपोर्ट। कालाअंब। पुलिस थाना कालाअंब के तहत खैर वाला, विक्रमबाग में लड़ाई-झगड़े और मारपीट…

7 days ago