मुख्य समाचार

कांगड़ा : हिमाचल के लोगों का देवी-देवताओं पर अटूट विश्वास : राज्यपाल

धर्मशाला (सोनाली/संवाददाता),

माननीय राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने आज कांगड़ा जिले के खडुल में जगत तारणी माता मंदिर के रजत जयंती समर्पण समारोह की अध्यक्षता करते हुए कहा कि यह मंदिर क्षेत्र के लोगों के लिए अटूट श्रद्धा का केंद्र है। उन्होंने कहा कि देवी-देवताओं के पास लोग जाते नहीं है बल्कि बुलावा आता है तभी जाते हैं। इसी कारण मुझे यहां आने का मौका मिला है। देवी-देवताओं का आशीर्वाद हो तभी कार्य संभव हो पाते हैं। राज्यपाल ने कहा कि हिमाचल प्रदेश को देवभूमि कहा जाता है। यहां लोगों का देवी-देवताओं पर अटूट विश्वास और आस्था है, जो लोगों को सकारात्मक ऊर्जा के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा देती है। उन्होंने कहा कि देवभूमि की यह पवित्रता बनाये रखने के लिए हम सबको योगदान देना चाहिए। उन्होंने कहा कि नशे के कारण यह पवित्रता खंडित हो रही है। हम सबको मिलकर इसके प्रति अभियान छेड़ना चाहिए तथा हमारे गांव नशे से मुक्त हो इसके लिए प्रयास करना चाहिए। उन्होंने स्थानीय लोगों से केंद्र और प्रदेश सरकार की विभिन्न योजनाओं का लाभ लेने की अपील की। राज्यपाल ने मंदिर के संयोजक और संस्थापक राकेश कुमार द्वारा धार्मिक अनुष्ठान के माध्यम से अपनी संस्कृति, समाज और संस्कारों को पोषित करने पर बधाई दी। उन्होंने कहा कि धार्मिक व्यक्तित्व के राकेश शर्मा ने अपने परिवार के साथ यहां मंदिर स्थापित कर समाज सेवा का कार्य कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि हर वर्ष अपने पैतृक गांव मे उत्सव के रूप में स्थापना दिवस मनाने से यहां पर्यटन क्षेत्र को भी लाभ हो रहा है। उन्होंने कहा कि इस दौरान मेले के आयोजन और इसमें खेलों तथा सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन भी किया जा रहा है। इससे हमारी समृद्ध संस्कृति को संरक्षरण प्राप्त होने के साथ-साथ बच्चों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने के लिए भी मंच मिल हो रहा है। इससे पूर्व, राज्यपाल ने जगत तारणी माता मंदिर में आयोजित यज्ञ में पूर्ण आहूति दी। उन्होंने मंदिर परिसर में रूद्राक्ष का पौधा भी रोपित किया। उन्होंने मंदिर में पूजा-अर्चना भी की। इस अवसर पर राज्यपाल ने रजत रियाल्च ने कांगड़ा जिले पर प्रकाशित काफी टेबल बुक का विमोचन किया। स्थानीय विधायक तथा हिमाचल प्रदेश विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष विपिन सिंह परमार ने राज्यपाल का स्वागत किया। दिव्य सेवा मिशन के संस्थापक डॉ. आशीष गौतम ने कहा कि हिमाचल प्रदेश ऋषि भूमि है यहां कार्य करना सौभाग्य की बात है। गांव का विकास कैसे संभव है यह राकेश शर्मा ने करके दिखाया है। उन्होंने स्थानीय उत्पाद को बढ़ावा देने पर बल देते हुए कहा कि स्थानीय उत्पाद को प्रोत्साहन मिलेगा तभी देश का विकास संभव है। जगत तारणी माता मंदिर के संयोजक और संस्थापक राकेश शर्मा ने राज्यपाल का स्वागत किया तथा कहा कि मंदिर के माध्यम से क्षेत्र में अनेक विकास गतिविधियों को संचालित किया जा रहा है। उन्होंने खडुल में दिव्य सेवा मिशान की शाखा स्थापित करने के लिए 2.51 लाख रुपये देने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि वह जिले में हथकरघा उद्योग को बढ़ावा देने के लिए अनेक गतिविधियां भी संचालित कर रहे हैं। विद्यार्थियों ने इस अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया। मुख्य संसदीय सचिव आशीष बुटेल, कांगड़ा के उपायुक्त निपुण जिंदल, पुलिस अधीक्षक कुसुम अग्निहोत्री, विश्व आयुर्वेद परिषद् के महासचिव डॉ. नितिन अग्रवाल, जिला प्रशासन के अन्य अधिकारी तथा गणमान्य व्यक्ति इस अवसर पर उपस्थित थे।

Himachal Darpan

Recent Posts

रोन्हाट में गहरी खाई में गिरी कार, 35 वर्षीय युवक की मौत

संध्या कश्यप नाहन। सिरमौर जिले के गिरिपार क्षेत्र में सड़क हादसे थमने का नाम नहीं…

7 hours ago

आखिर क्यों बढ़ रहा है इस स्कूल का क्रेज? जानिए पूरी कहानी

कुल्लू ( आशा डोगरा , सब एडिटर ), धार्मिक पर्यटन स्थल बागासराहन में CBSE स्कूल…

21 hours ago

नियमों से ऊपर नहीं VIP — अवैध हूटर और फ्लैग रॉड पर चालान

शिमला (विकास शर्मा , ब्यूरो चीफ ), शिमला पुलिस द्वारा यातायात नियमों के अनुपालन और…

22 hours ago

अप्रैल में ‘दिसंबर’ जैसा हाल: हिमाचल में बर्फबारी-ओलावृष्टि से ठंड की वापसी, तापमान 12° गिरा; 75 सड़कें बंद, 884 ट्रांसफार्मर ठप

ब्यूरो रिपोर्ट प्रदेश में अप्रैल महीने के बीचों-बीच मौसम ने अचानक करवट बदल ली है।…

1 day ago

सोलन के जिला परिषद वार्ड नंबर 4 वाकना से युवा उम्मीदवार हिमेश शर्मा ने ठोकी ताल, युवाओं का मिल रहा साथ

सोलन (नरेंद्र कुमार , संवाददाता ), हिमाचल प्रदेश में पंचायत चुनाव का बिगुल बज चुका…

1 day ago

अवैध कब्जाधारियों पर चुनावी सख्ती: 1.60 लाख लोग पंचायत चुनाव से बाहर, स्वघोषणा में झूठ पर होगी कड़ी कार्रवाई

ब्यूरो रिपोर्ट हिमाचल प्रदेश में आगामी पंचायत चुनाव को लेकर सख्ती बढ़ा दी गई है।…

1 day ago