मुख्य समाचार

राजगढ़ : ग्राम पंचायत डिम्बर में मनाया गया विश्व पर्यावरण दिवस

राजगढ़ (ब्यूरो रिपोर्ट),

ग्राम पंचायत डिम्बर में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया | पंचायत में स्वयं सहायता समूह की महिलाओं द्वारा पंचायत परिसर, स्कूल परिसर, प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र व आस पास के गांव की सफाई की गई तथा पॉलीथीन इकट्ठा करके पंचायत भवन में संग्रहीत किया गया। स्वयं सहायता समूह की महिलाओं द्वारा पर्यावरण को संरक्षित बनाए रखने के लिए स्कूल के बच्चों को जागरूक किया और कहा कि प्लास्टिक व सड़कों के चारों तरफ फैला कूड़ा मानव जाति के लिए बहुत बड़ा खतरा बन चूका है | जिसकी वजह से कई तरह की बीमारियाँ फ़ैल रही है | इस दौरान महिलाओं द्वारा एक जागरूकता रैली भी निकाली गयी | पंचायत प्रधान नीलम एवं उप प्रधान राजपाल ठाकुर एवं सिलाई अध्यापिका सपना शर्मा द्वारा लोगों को इस रैली के माध्यम से पॉलिथीन का उपयोग न करने तथा ज्यादा से ज्यादा पेड़-पौधे लगाने की अपील की गयी।

Himachal Darpan

Recent Posts

पति की मौत के 20 मिनट बाद पत्नी ने भी तोड़ा दम, जीवनभर का साथ मौत में भी नहीं छूटा!

ब्यूरो रिपोर्ट जिंदगीभर सुख-दुख में एक-दूसरे का साथ निभाने वाले एक बुजुर्ग दंपति ने दुनिया…

13 hours ago

चूड़धार के घने जंगल में रातभर चला रेस्क्यू ऑपरेशन, चौपाल पुलिस ने दो लोगों को सुरक्षित बचाया

ब्यूरो रिपोर्ट सिरमौर और शिमला जिले की सीमा पर स्थित प्रसिद्ध धार्मिक एवं ट्रैकिंग स्थल…

2 days ago

राजगढ़ में ट्रक से 5.55 ग्राम चिट्टा और 37,500 रुपये नकद बरामद

निशेष शर्मा राजगढ़ जिला सिरमौर के पुलिस थाना राजगढ़ के अंतर्गत डिटेक्शन सेल की टीम…

2 days ago

हिमाचल में सीमेंट के दाम फिर बढ़े, प्रति बैग 15 रुपये की बढ़ोतरी; एक महीने में 25 रुपये महंगा हुआ सीमेंट

ब्यूरो रिपोर्ट प्रदेश में सीमेंट कंपनियों ने एक बार फिर कीमतों में बढ़ोतरी कर दी…

2 days ago

रामपुर में खाई में गिरी एचआरटीसी बस, 20 वर्षीय युवक की मौत, 17 घायल

ब्यूरो रिपोर्ट प्रदेश के शिमला जिले के रामपुर में शुक्रवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा…

4 days ago

जमीन पर काम करने से रोका तो बिगड़ा मामला, महिला से मारपीट और कपड़े फाड़ने का आरोप

ब्यूरो रिपोर्ट। कालाअंब। पुलिस थाना कालाअंब के तहत खैर वाला, विक्रमबाग में लड़ाई-झगड़े और मारपीट…

1 week ago