मुख्य समाचार

राजगढ़ : सनियो दीदग विद्यालय में विश्व पर्यावरण दिवस पर विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित

राजगढ़ (पवन तोमर/ब्यूरो चीफ),

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला सनियो दीदग के प्रांगण में विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर विभिन्न प्रकार की गतिविधियां एवं प्रतियोगिताएं करवाई गई। विद्यालय के आस तथा बाजार तक बच्चों की पर्यावरण जागरूकता रैली निकाली गई, तत्पश्चात विद्यालय में विभिन्न स्तर की प्रतियोगिताएं करवाई गई जिसमें प्रश्नोत्तरी,भाषण, नारा लेखन, चित्रकला इत्यादि प्रतियोगिताएं करवाई गई और एक पर्यावरण से संबंधित लघु नाटिका भी करवाई गई। इन प्रतियोगिताओं में प्रश्नोत्तरी में चंद्रशेखर आजाद सदन प्रथम रहा था तथा भगत सिंह सदन द्वितीय रहा। इसी प्रकार भाषण प्रतियोगिता में जूनियर वर्ग में सृष्टि प्रथम स्नेहा द्वितीय तथा शौर्य तृतीय रहे नारा लेखन प्रतियोगिता में सीनियर वर्ग में मुस्कान प्रथम तथा अनामिका द्वितीय रही और जूनियर वर्ग में दिया मोहन प्रथम तथा अंकिता द्वितीय रही। वहीं पर पेंटिंग कंपटीशन में सीनियर वर्ग में बंदना प्रथम तथा सारिका द्वितीय स्थान पर रही और जूनियर वर्ग में शगुन प्रथम तथा कार्तिक दूसरे स्थान पर रहे। इस अवसर पर प्रधानाचार्य श्याम सिंह ने बच्चों को पर्यावरण जागरूकता के बारे में अमूल्य वचन दिए।

Himachal Darpan

Recent Posts

पांवटा साहिब में प्रतिबंधित कफ सिरप की 14 शीशियों के साथ एक गिरफ्तार

नाहन (संध्या कश्यप ,संवाददाता ), जिला सिरमौर के पुलिस थाना पांवटा साहिब क्षेत्र में पुलिस…

4 hours ago

सरकाघाट में 19 वर्षीय युवती की निर्मम हत्या पर महिला आयोग सख्त, दोषी को फांसी देने की मांग

कुल्लू (आशा डोगरा ,सब एडिटर ),सरकाघाट में 19 वर्षीय युवती की दराट से गला काटकर…

6 hours ago

शिमला पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 6 ग्राम चिट्टे के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

शिमला (विकास शर्मा , ब्यूरो चीफ), नशे के अवैध कारोबार पर प्रभावी नियंत्रण हेतु शिमला…

7 hours ago

सोलन पुलिस का बड़ा एक्शन: एक हफ्ते में 10 चिट्टा तस्कर गिरफ्तार

सोलन (नरेंद्र कुमार , संवाददाता ), जिला सोलन पुलिस ने नशा तस्करी के खिलाफ सख्त…

8 hours ago

सप्ताहांत पर सोलन–शिमला मार्ग पर बढ़ा ट्रैफिक वॉल्यूम, पुलिस की सक्रिय व्यवस्था से यातायात रहा सुचारू

शिमला (विकास शर्मा ,ब्यूरो चीफ ), शिमला जिला में 10 अप्रैल से 12 अप्रैल 2026…

9 hours ago

पहली बार आयोजित जर्नलिस्ट प्रीमियर लीग में हिमाचल मीडिया वॉरियर्स का जलवा, दिल्ली को 9 विकेट से हराकर सेमीफाइनल में एंट्री

शिमला (विकास शर्मा ,ब्यूरो चीफ), चंडीगढ़ में पहली बार आयोजित जर्नलिस्ट प्रीमियर लीग में हिमाचल…

9 hours ago