मुख्य समाचार

लाहौल : तांदी बाँध संघर्ष समिति ने किया न्यू हाइड्रो पॉलिसी का विरोध

केलांग (रंजीत लाहौली/संवाददाता),

तांदी बाँध संघर्ष समिति कांग्रेस सरकार की न्यू हाइड्रो पॉलिसी को लेकर हरकत में आ गई है | तांदी बाँध संघर्ष समिति के प्रधान विनोद लारजे ने कहा कि उन्हें इस सरकार से यह उम्मीद थी कि यहाँ रहने वाले लोगों के हितो को ध्यान में रखते हुए सरकार हाइड्रो प्रोजेक्ट्स को चंद्रा भागा घाटी में नहीं लाएगी परन्तु इसके उलट कांग्रेस सरकार हाइड्रो प्रोजेक्ट्स को बढ़ावा दे रही है | विनोद लारजे ने कहा कि हम विकास विरोधी नहीं है लेकिन जमीनी हकीकत को भी सरकार को देखना चाइए | चंद्रा भागा घाटी में एक भी प्रोजेक्ट लगेगा तो यहाँ की जलवायु और पर्यावरण में भीषण बदलाव आयेगा | बीते कुछ सालों में तांदी और इसके आस पास के इलाके सिंचाई और पीने की पानी से सम्बंधित समस्या से रू ब रू हो रहें हैं | अगर ऐसे इलाको में जहाँ पहले से ही पानी की भयंकर समस्या है, हाइड्रो प्रोजेक्ट्स लगाए जातें हैं तो हालात बद से बदतर होते चले जायेगें | सिंचाई के लिए गलेशियर से जो पानी आता था कम बर्फीबारी की वजह से वहाँ से नाम मात्र पानी आ रहा है जोकि सिंचाई के लिए काफी नहीं है इसीलिए लिफ्ट इर्रिगेशन सिस्टम को बढ़ावा दिया जा रहा है | अगर सरकार का यहीं रवैया रहा तो किन्नौर और जोशीमठ जैसे हालात लाहौल घाटी में भी होंगें इससे इनकार नहीं किया जा सकता | सरकार अगर इस फैसले को वापिस नहीं लेती है तो लोग सड़को पर उतर कर इसका विरोध करेगें |

Himachal Darpan

Recent Posts

ददाहू में आर वी एन पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल में 12वीं कक्षा के विद्यार्थियों के लिए भव्य फेयरवेल समारोह

ददाहू (हेमंत चौहान , संवाददाता ), ददाहू स्थित आर वी एन पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल…

2 hours ago

हिमाचल की राजनीति में चमका एक और युवा सितारा

शिमला (विकास शर्मा , ब्यूरो चीफ ), लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह के करीबी और…

2 hours ago

शिमला में PIT NDPS अधिनियम के तहत नशा तस्करी के आरोपी की गिरफ्तारी

शिमला ( विकास शर्मा , ब्यूरो चीफ ) , जिला पुलिस शिमला ने नशा तस्करी…

2 hours ago

गुमशुदगी की सूचना पर त्वरित कार्रवाई — व्यक्ति सुरक्षित मिला, परिजनों को सौंपा गया

शिमला (विकास शर्मा ,ब्यूरो चीफ ), 17 फरवरी को सुबह थाना ननखड़ी में विपिन कुमार…

7 hours ago

सनसनीखेज वारदात: पति ने पत्नी की हत्या कर खुद भी दी जान, क्षेत्र में दहशत

ओपी शर्मा भरमौर। भरमौर विधानसभा क्षेत्र की उपतहसील धरवाला अंतर्गत ग्राम पंचायत लोथल के गांव…

9 hours ago

दर्दनाक हादसा: राजगढ़ में कार खाई में गिरी, पति-पत्नी की मौत, चालक गंभीर

निशेष शर्मा संवाददाता राजगढ़। राजगढ़ क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसे में पति-पत्नी की मौके…

9 hours ago