मुख्य समाचार

राजगढ़ : राजगढ़ विद्यालय में किया गया वाणिज्य संकाय के विद्यार्थियों की क्विज प्रतियोगिता का आयोजन

राजगढ़ (निशेष शर्मा/संवाददाता),

राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय राजगढ़ में वाणिज्य संकाय के विद्यार्थियों की क्विज प्रतियोगिता का आयोजन आज राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला राजगढ़ के प्रांगण छात्र कला मंच पर प्रधानाचार्य पंकज कुमार की अध्यक्षता में आयोजित किया गया। जिसमें कक्षा 11वीं तथा कक्षा बारहवीं वाणिज्य संकाय के विद्यार्थियों ने भाग लिया। क्विज प्रतियोगिता की 6 टोलियां बनाई गई जिसमें प्रत्येक टोली में 3-3 विद्यार्थी लिए गए। प्रतियोगिता का आयोजन वाणिज्य संकाय के प्रमुख विनोद कमल प्रवक्ता वाणिज्य ,जोगिंदर ठाकुर प्रवक्ता वाणिज्य तथा राजेश भारत प्रवक्ता अर्थशास्त्र की देखरेख में किया गया। जिसमें प्रमुखता से वाणिज्य प्रमुख विनोद कमल द्वारा प्रतियोगिता को आरंभ किया गया। इस प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर श्रुति 12वीं कक्षा ,पायल 12वीं कक्षा तथा सक्षम ठाकुर 11वीं कक्षा की टोली रही। द्वितीय स्थान पर निशांत 12वीं कक्षा, मोहित 12वीं कक्षा तथा निशांत 11वीं कक्षा की टोली रही तथा तृतीय स्थान पर अनिरुद्ध 12वीं कक्षा, अर्णव 12वीं कक्षा तथा शशांक 11वीं कक्षा की टोली ने प्राप्त किया। प्रधानाचार्य पंकज कुमार ने जानकारी दी कि राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय राजगढ़ के प्रांगण में प्रत्येक शनिवार को विभिन्न प्रकार की गतिविधियों का आयोजन किया जाता है जिससे विद्यार्थियों का सर्वांगीण विकास हो सके ।इस शनिवार को वाणिज्य संकाय के विद्यार्थियों का व्यापार से संबंधित एक क्विज प्रतियोगिता का आयोजन कर एक नई शुरुआत की गई ताकि विद्यार्थियों के अंदर विषय को पढ़ने, समझने की क्षमता बढ़ सके तथा वह इस तरह के प्रतियोगिता में अपनी सहभागिता सुनिश्चित कर लेखांकन, व्यापार, अर्थशास्त्र तथा देश की अर्थव्यवस्था के बारे में संपूर्ण जानकारी प्राप्त कर सके। इस तरह की प्रतियोगिताओं से विद्यार्थियों को संपूर्ण ज्ञान तो प्राप्त होगा ही साथ ही विद्यार्थियों के अंदर पढ़ने-सीखने की जिज्ञासा भी बढ़ेगी। प्रधानाचार्य द्वारा जानकारी दी गई कि प्रत्येक शनिवार को विद्यालय में इस तरह की गतिविधियों का आयोजन किया जाता है तथा अन्य विषयों पर भी आने वाले शनिवार को इस तरह की प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। प्रतियोगिता में विद्यालय के सभी अध्यापक तथा विद्यार्थी उपस्थित रहे। अंत में प्रधानाचार्य द्वारा सभी विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया।प्रधानाचार्य राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला राजगढ़।

Himachal Darpan

Recent Posts

ददाहू में आर वी एन पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल में 12वीं कक्षा के विद्यार्थियों के लिए भव्य फेयरवेल समारोह

ददाहू (हेमंत चौहान , संवाददाता ), ददाहू स्थित आर वी एन पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल…

8 hours ago

हिमाचल की राजनीति में चमका एक और युवा सितारा

शिमला (विकास शर्मा , ब्यूरो चीफ ), लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह के करीबी और…

8 hours ago

शिमला में PIT NDPS अधिनियम के तहत नशा तस्करी के आरोपी की गिरफ्तारी

शिमला ( विकास शर्मा , ब्यूरो चीफ ) , जिला पुलिस शिमला ने नशा तस्करी…

8 hours ago

गुमशुदगी की सूचना पर त्वरित कार्रवाई — व्यक्ति सुरक्षित मिला, परिजनों को सौंपा गया

शिमला (विकास शर्मा ,ब्यूरो चीफ ), 17 फरवरी को सुबह थाना ननखड़ी में विपिन कुमार…

13 hours ago

सनसनीखेज वारदात: पति ने पत्नी की हत्या कर खुद भी दी जान, क्षेत्र में दहशत

ओपी शर्मा भरमौर। भरमौर विधानसभा क्षेत्र की उपतहसील धरवाला अंतर्गत ग्राम पंचायत लोथल के गांव…

15 hours ago

दर्दनाक हादसा: राजगढ़ में कार खाई में गिरी, पति-पत्नी की मौत, चालक गंभीर

निशेष शर्मा संवाददाता राजगढ़। राजगढ़ क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसे में पति-पत्नी की मौके…

15 hours ago