राजगढ़ (पवन तोमर/ब्यूरो चीफ),
शिक्षा खंड राजगढ़ के हाई स्कूल लेऊ कुफर मे एसएम सी द्वारा आपात बैठक कर स्कूल को डिनोटिफाई करने का कड़ा विरोध किया गया | एसएमसी अध्यक्ष देवदत्त शर्मा ने कहा कि सरकार द्वारा जारी की गई अधिसूचना के अनुसार जिन स्कूलों में 31 मार्च 2023 को छात्रो की संख्या 20 से कम है उन स्कूलों को बंद किया जाना है | मगर उनके स्कूल में फरवरी 2023 मे 25, मार्च 2023 में 25 तथा अप्रैल 2023 में 23 छात्र शिक्षा ग्रहण कर रहे है | ऐसे मे उनके स्कूल को बंद किया जाना सरासर गलत है और एस एम सी सरकार के इस फैसले का कड़ा विरोध करते हुए सरकार से मांग करती है कि इस फैसले पर पुर्नविचार किया जाये | शर्मा ने कहा कि इस स्कूल के बंद हो जाने से यहाँ इस क्षेत्र के छात्रों को नवी व दसवी कक्षा की पढाई के लिए मीलो दूर जाना पड़ेगा जो छात्रों के साथ सरासर अन्याय है।
संध्या कश्यप नाहन। सिरमौर जिले के गिरिपार क्षेत्र में सड़क हादसे थमने का नाम नहीं…
कुल्लू ( आशा डोगरा , सब एडिटर ), धार्मिक पर्यटन स्थल बागासराहन में CBSE स्कूल…
शिमला (विकास शर्मा , ब्यूरो चीफ ), शिमला पुलिस द्वारा यातायात नियमों के अनुपालन और…
ब्यूरो रिपोर्ट प्रदेश में अप्रैल महीने के बीचों-बीच मौसम ने अचानक करवट बदल ली है।…
सोलन (नरेंद्र कुमार , संवाददाता ), हिमाचल प्रदेश में पंचायत चुनाव का बिगुल बज चुका…
ब्यूरो रिपोर्ट हिमाचल प्रदेश में आगामी पंचायत चुनाव को लेकर सख्ती बढ़ा दी गई है।…