ददाहू (हेमंत चौहान/संवाददाता),
विधायक नाहन अजय सोलंकी ने आज त्रिलोकपुर पंचायत में जनसमस्याएं सुनी। उन्होंने अधिकतर समस्याओं का मौके पर निपटारा किया तथा बाकि समस्याओं का शीघ्र समाधान करने का आश्वासन दिया। अजय सोलंकी ने इस अवसर पर कहा कि नाहन विधानसभा क्षेत्र की सभी प्रकार की समस्याओं का समाधान करना हमारी प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि विधानसभा क्षेत्र में रूके हुय विकास कार्यों को पुनः शुरू किया जा रहा है जिसमें सडकें, पुल, भवन व अन्य विकास योजनायें शामिल हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश की सुखविन्द्र सिंह सुक्खु सरकार द्वारा समाज के हर वर्ग का ध्यान रख कर योजनायें और नीतियां बनाई जा रही हैं और सभी वर्गों के सामाजिक और आर्थिक उत्थान की दिशा में हर निरंतर आगे बढ़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार चरणबढ़ ढंग से अपने वायदों को पूरा करेगी। उन्होंने कहा कि 2.31 लाख कर्मचारियों की ओपीएस बहाल की गई जिससे कर्मचारियों का भविष्य सुरक्षित हुआ है। उन्होंने कहा कि एक कर्मचारी से उसका संपूर्ण परिवार जुड़ा हुआ है और अपने परिवार को आर्थिक रूप से मजबूत करना कर्मचारी की जिम्मेदारी में शामिल है। अजय सोलंकी ने कहा कि आम जनता को अपनी छोटी-छोटी समस्याओं के लिए बार-बार कार्यालयों के चक्कर न काटना पड़े इसलिए अधिकारियों को सकारात्मक ढंग से अपनी सेवायें प्रदान करने की आवश्यकता है। उन्होंने अधिकारी वर्ग से अनुरोध किया कि जनता की विभिन्न प्रकार की समस्याओं का निपटारा समयबद्ध ढंग से किया जाये ताकि दूरदराज से अपने कार्य के लिए कार्यालय में आने वाली जनता को कोई भी परेशानी न हो। इससे पूर्व, अजय सोलंकी ने माता बालासुंदरी मंदिर में माथा माथा टेका और भंडारे का प्रसाद ग्रहण किया।
संध्या कश्यप नाहन। सिरमौर जिले के गिरिपार क्षेत्र में सड़क हादसे थमने का नाम नहीं…
कुल्लू ( आशा डोगरा , सब एडिटर ), धार्मिक पर्यटन स्थल बागासराहन में CBSE स्कूल…
शिमला (विकास शर्मा , ब्यूरो चीफ ), शिमला पुलिस द्वारा यातायात नियमों के अनुपालन और…
ब्यूरो रिपोर्ट प्रदेश में अप्रैल महीने के बीचों-बीच मौसम ने अचानक करवट बदल ली है।…
सोलन (नरेंद्र कुमार , संवाददाता ), हिमाचल प्रदेश में पंचायत चुनाव का बिगुल बज चुका…
ब्यूरो रिपोर्ट हिमाचल प्रदेश में आगामी पंचायत चुनाव को लेकर सख्ती बढ़ा दी गई है।…