ददाहू : AKM सीनियर सेकेंडरी स्कूल ददाहू का दसवीं कक्षा का परिणाम रहा शत प्रतिशत

0
676

ददाहू (हेमंत चौहान/संवाददाता),

हिमाचल प्रदेश बोर्ड परीक्षा में दसवीं के परिणाम आने पर AKM सीनियर सेकेंडरी स्कूल ददाहु में शत प्रतिशत परिणाम आने पर प्रधानाचार्य सुरेंद्र ठाकुर ने विद्यार्थियों और अध्यापकों को मिठाई बांटी और विद्यालय का अच्छा परिणाम आने का श्रय अध्यापक की कड़ी मेहनत और लगन को दिया। विद्यालय की छात्रा मेनुका ने 625 अंक प्राप्त करके विद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त किया तथा युक्ति ठाकुर ने 616 अंक प्राप्त करके द्वितीय स्थान हासिल कर किया। प्रधानाचार्य सुरेंद्र ठाकुर ने बताया कि विद्यालय के शत प्रतिशत परिणाम के साथ साथ सभी विद्यार्थियों ने अच्छे अंक प्राप्त किए जिससे की विद्यालय के अध्यापकों के साथ साथ बच्चो ने भी खुशी का माहोल देखा गया। उन्होंने सभी अभिभावकों को बधाई दी और बच्चो की उज्ज्वल भविष्य का आशीर्वाद दिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here