मुख्य समाचार

सोलन : 27 मई को सोलन जिला के विभिन्न स्थानों पर विद्युत आपूर्ति रहेगी बाधित

सोलन (कमलजीत/संवाददाता),

सोलन में विद्युत बोर्ड लिमिटेड से प्राप्त सूचना के अनुसार 11 के.वी चम्बाघाट फीडर में आवश्यक रखरखाव के दृष्टिगत 27 मई, 2023 को सोलन के विभिन्न स्थानों पर विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी | यह जानकारी प्रदेश विद्युत बोर्ड के अतिरिक्त अधीक्षक अभियंता ने दी | उन्होंने कहा कि 27 मई, 2023 को प्रातः 10.00 बजे से सांय 05.30 बजे तक हिमाचल पथ परिवहन निगम की कार्यशाला, गरीब बस्ती, हिमाचल प्रदेश लोक निर्माण विभाग का विश्राम गृह, चम्बाघाट के कुछ क्षेत्र, बसाल मार्ग बावरा सूर्य किरण कालोनी कथेड़ बसाल कालाघाट हाउसिंग बोर्ड बसाल सेरी, पट्टी धाला डांगरी गारा धरोट जियुण आंजी सलुमणा एवं आस-पास के क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। उन्होंने कहा कि मौसम खराब होने की स्थिति अथवा किसी अन्य अपरिहार्य कारणों से उपरोक्त तिथि व समय में बदलाव किया जा सकता है। उन्होंने प्रभावित क्षेत्रों के उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील की है।

Himachal Darpan

Recent Posts

दिवाली पर हिमाचल पुलिस की 112 सेवा का रिकॉर्ड, एक दिन में संभालीं 586 आपात घटनाएं; 187 जगह लगी आग

ब्यूरो रिपोर्ट । दीपावली के त्योहार के दौरान जहां पूरा प्रदेश रोशनी और खुशियों में…

16 hours ago

पटाखे जलाने को लेकर खूनी संघर्ष, थार से कुचलकर पति-पत्नी की हत्या; दिवाली की खुशियां मातम में बदलीं

ब्यूरो रिपोर्ट प्रदेश के ऊना जिले में दिवाली की रात पटाखे जलाने को लेकर हुआ…

21 hours ago

पच्छाद में दर्दनाक हादसा: गौशाला में आग से जिंदा जले 11 पशु, 500 घास के पूले भी राख

ब्यूरो रिपोर्ट । जिला सिरमौर के पच्छाद उपमंडल की लाना बाका पंचायत के चनालग गांव…

1 day ago

बद्दी में जुए के अड्डे पर पुलिस की बड़ी रेड, 10 जुआरी रंगे हाथों गिरफ्तार; मौके से 9.18 लाख रुपये बरामद

ब्यूरो रिपोर्ट औद्योगिक क्षेत्र बद्दी में जुआ और सट्टे के अवैध कारोबार के खिलाफ जिला…

2 days ago

धारली के पास 500 मीटर गहरी खाई में गिरा ट्रक, चालक की मौके पर मौत, एक गंभीर घायल

निशेष शर्मा राजगढ़ जिला सिरमौर के राजगढ़ थाना क्षेत्र के अंतर्गत सनौरा नेरी पुल सड़क…

3 days ago