मुख्य समाचार

भावानगर : मुख्य सचिव ने जल विद्युत परियोजना के निर्माण कार्य का लिया जायजा

भावानगर (सुरजीत नेगी/संवाददाता),

मुख्य सचिव हिमाचल प्रदेश सरकार प्रबोध सक्सेना ने आज किन्नौर जिला के शोगटोंग-करच्छम जल विद्युत परियोजना के निर्माण कार्य का जायजा लिया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री हिमाचल प्रदेश के प्रधान सलाहकार व अध्यक्ष, हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत बोर्ड राम सुभग सिंह, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव भरत खेड़ा तथा निदेशक उर्जा हरिकेश मीणा भी उपस्थित थे। मुख्य सचिव ने 450 मेगावाॅट क्षमता के शोंगटोंग-करच्छम जल विद्युत परियोजना के निर्माण गतिविधियों की प्रगति की जानकारी ली और इस परियोजना को समयबद्ध तरीके से पूर्ण करने को कहा। उन्होंने कहा कि इस परियोजना को जुलाई, 2025 तक पूर्ण करने का लक्ष्य रखा गया है। इस अवसर पर उन्होंने शोंगटोंग करच्छम जल विद्युत परियोजना के बैरेज साईट, डी-सैंडर साईट, हैड-रेस टनल, सर्ज-शाॅफ्ट साईट और परियोजना के पाॅवर हाउस साईट का दौरा किया। मुख्य सचिव प्रबोध सक्सेना ने कहा कि राज्य में चल रहे जल विद्युत परियोजना के कार्यों को शीघ्र पूर्ण करना प्रदेश सरकार की प्राथमिकता है और इस दिशा में शोंगटोंग परियोजना के अधिकारियों व कर्मचारियों द्वारा परियोजना निर्माण हेतु किए गए कार्य और अब तक की प्रगति का कार्य सराहनीय है। उन्होंने शोंगटोंग-करच्छम जल विद्युत परियोजना व काशंग परियोजना के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक भी की। इस अवसर पर शोंगटोंग-करच्छम जल विद्युत परियोजना, काशंग परियोजना, एचपीपीसीएल के अधिकारी व कर्मचारी भी उपस्थित थे।

Himachal Darpan

Recent Posts

कांगड़ा में 45 वर्षीय व्यक्ति की गला काटकर हत्या, इलाके में फैली सनसनी

( ब्यूरो रिपोर्ट ), कांगड़ा। हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले में एक सनसनीखेज हत्या का…

5 hours ago

होमवर्क पूरा न करने पर 7वीं के छात्र की बेरहमी से पिटाई, प्रिंसिपल पर मामला दर्ज

ब्यूरो रिपोर्ट कांगड़ा जिले के नूरपुर उपमंडल के सदवां क्षेत्र स्थित एक निजी स्कूल में…

7 hours ago

मोहर्रम के अवसर पर नाहन में यातायात व्यवस्था में रहेगा अस्थायी परिवर्तन-जिला दण्डाधिकारी

नाहन ( संध्या कश्यप , संवाददाता ), नाहन, 25 जून। जिला दण्डाधिकारी सिरमौर एवं उपायुक्त…

8 hours ago

दोस्त देखते रह गए, कौशल्या डैम में डूबकर युवक की मौत

ब्यूरो रिपोर्ट। औद्योगिक शहर परवाणू के समीप कामली पंचायत स्थित कौशल्या डैम में बुधवार दोपहर…

23 hours ago

₹20 करोड़ की लागत से बने खजूरना पुल का सांसद सुरेश कश्यप ने किया लोकार्पण

नाहन ( संध्या कश्यप , संवाददाता ), नाहन, 24 जून। भाजपा नेता एवं सांसद सुरेश…

1 day ago