राजगढ़ (निशेष शर्मा/संवाददाता),
भाजपा पच्छाद मंडल की विशेष बैठक राजगढ़ में हुई। बैठक की अध्यक्षता वरिष्ठ उपाध्यक्ष राजपाल ठाकुर ने की। इस बैठक में विशेष रूप से स्थानीय विधायक रीना कश्यप व भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष रत्न पाल ऊपस्थित रहे। बैठक में संघटनात्मक विषयों पर विस्तार पूर्वक चर्चा की गई। जिसमें सरल ऐप डाऊनलोड, बूथ सत्यापन व डाटा प्रवंधन व आगामी लोकसभा चुनाव पर चर्चा की गई । प्रदेश उपाध्यक्ष रत्न पाल ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को घर द्वार तक पहुंचाने के लिए महाजनसंपर्क अभियान 30 मई से 30 जून तक चलाया जाएगा। भाजपा कार्यकर्ता अपने अपने बूथों पर हर घर जाकर लोगो से सम्पर्क करेंगे व केंद्र की मोदी सरकार द्वारा अनेको लाभकारी योजनाओं को जनता तक पहुंचाएंगे। रत्न पाल ने कहा कि आज देश का नेतृत्व ऐसे व्यक्ति के हाथों में है जिन्होंने देश को अग्रणी पंक्ति में लाकर खड़ा कर दिया है व भारत को पूरे विश्व मे सम्मान की दृष्टि से देखा जा रहा है। जिसके लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बधाई के पात्र है। विधायक रीना कश्यप ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में जहाँ देश मजबूत हुआ है वहीं भारत विश्व गुरु बनने की राह पर है। प्रदेश व देशवासी कांग्रेस की विचारधारा से भली भांति परिचित है। हिमाचल में जनता को गुमराह करके सत्ता में आई कांग्रेस सरकार से जनता अपने आप को अब ठगा महसूस कर रहे है। चाहे महिला वर्ग हो या युवा वर्ग या गरीब वर्ग सभी को कांग्रेस ने सत्ता में आने से पहले कई सपने दिखाए थे व 10 गरंटी को लागू करने के लिए बोला था लेकिन अभी तक कांग्रेस सरकार उन वादों को पूरा नही कर पाई है । जिससे अब जनता में रोष बढ़ने लगा है। पूर्व जयराम सरकार ने जनता को घर द्वार जो भी सुविधायें दी थी उनको सुखु सरकार ने आते ही बंद कर दिया है। आज सरकारी डिपुओं में पूरा राशन नही मिल रहा है। जिससे गरीब लोग बहुत परेशान हो रहे है। जनता इसका बदला लोकसभा चुनाव में जरूर लेगी व मोदी सरकार पुनः केंद्र में बनेगी जिसमे हिमाचल से चारों सीटें भाजपा की होगी। बैठक में प्रताप ठाकुर, सतीश ठाकुर, राजपाल ठाकुर, सुरेश ठाकुर, अरुण चौहान, निहाल रपटा, मियां जगत सिंह, नवीन शर्मा, सोमदत ठाकुर, सदानंद पुंडीर,राकेश नेगी, प्रताप मेहता नरेश कौशल, प्रदीप शाशटा, ओ पी तोमर, रंजोत सिंह, प्रमोद पुंडीर, रंजीत सिंह आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे।
ब्यूरो रिपोर्ट सिरमौर। संगड़ाह। उपमंडल संगड़ाह में वीरवार शाम एक दर्दनाक सड़क हादसा पेश आया,…
रामपुर ( सुरजीत नेगी,संवाददाता ) रामपुर के साथ लगते डकोलरक्षेत्र में एक 18 वर्षीय युवती…
नाहन (संध्या कश्यप ,संवाददाता ), निगम के DO,CLIA और एजेंटों के साथ की विशेष बैठक,निर्धारित…
सोलन ( नरेंद्र कुमार , संवाददाता ), जिला सोलन के पपलोल क्षेत्र गांव रन्होग की…
सोलन ( नरेंद्र कुमार , संवाददाता ), जिला सोलन में नशे के खिलाफ चलाए जा…
सोलन ( नरेंद्र कुमार , संवाददाता ), कसौली थाना क्षेत्र में हुई विवाहिता सुमन की…