मुख्य समाचार

मंडी : कांग्रेस की 10 गारंटियों पर होगा 2024 का लोकसभा चुनाव – अनिल शर्मा

मंडी (नितेश सैनी/संवाददाता),

पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने अपने कार्यकाल के दौरान पूरे हिमाचल प्रदेश में विकास करवाने में कोई भी कसर नहीं छोड़ी लेकिन चुनावों के दौरान कांग्रेस पार्टी की 10 गारंटिया भाजपा के विकास पर भारी पड़ गई। कांग्रेस 10 गारंटियों का नाम लेकर सत्ता में तो आ गई है, लेकिन इन गारंटियों पर कांग्रेस कितना खरा उतर पाएगी प्रदेश की जनता को जल्द इसका पता चल जाएगा। यह कहना है मंडी जिला से सदर विधायक अनिल शर्मा का। अनिल शर्मा आज भाजपा मंडल की कार्यसमिति की बैठक के उपरांत यह सब बोल रहे थे। इस बैठक में सदर विधायक अनिल शर्मा विशेष रूप से मौजूद रहे। इस बैठक की अध्यक्षता भाजपा मंडल अध्यक्ष मनीष कपूर ने की। बैठक के उपरांत मीडिया से अनौपचारिक बातचीत के दौरान सदर विधायक अनिल शर्मा ने कहा कि हिमाचल जैसे छोटे से प्रदेश को केंद्र सरकार की ओर से 41 हजार करोड़ के हाईवे व फोरलेन प्रोजेक्ट मिलना अपने आप में बड़ी बात है। केंद्र सरकार के बिना हिमाचल का विकास संभव नहीं है। प्रदेश में विकास करवाने के बाद 2022 के विधानसभा चुनावों में बेशक भारतीय जनता पार्टी को हार का मुंह देखना पड़ा हो। लेकिन कांग्रेस पार्टी जिन 10 गारंटियों के बलबूते पर सत्ता में काबिज हुई है, उनका परिणाम क्या रहता है प्रदेश की जनता एक साल में जान जाएगी। उन्होंने कहा कि 2024 के लोकसभा चुनावों कांग्रेस का यही मुद्दा भारतीय जनता पार्टी के पास होगा। इसी मुद्दे के साथ भारतीय जनता पार्टी प्रदेश में लोकसभा का चुनाव लड़ेगी। अनिल शर्मा ने कहा कि 2019 के लोकसभा चुनावों में प्रदेश की चारों सीटें भारतीय जनता पार्टी ने ही जीती थी। उपचुनावों के दौरान मंडी लोकसभा की सीट बेशक भाजपा हार गई हो लेकिन 2024 के लोकसभा चुनावों में चारों सीटें भाजपा ही जीतेगी। अनिल शर्मा ने कहा कि 30 मई को देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार अपने 9 वर्ष पूर्ण करने जा रही है। इस अवसर पर 30 मई से 30 जून तक भाजपा संगठन द्वारा विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, जिसके तहत विशेष जनसंपर्क अभियान चलाया जाएगा। इस जनसंपर्क अभियान के तहत प्रदेश की जनता को केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों से रूबरू करवाया जाएगा।

Himachal Darpan

Recent Posts

28 जून का प्रस्तावित बिजली शटडाउन स्थगित, अब 29 जून को रहेगा पावर कट

नाहन ( संध्या कश्यप , संवाददाता ), नाहन शहर में 28 जून दिन रविवार को…

2 days ago

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय (GSSS) निगुलसरी के वाणिज्य संकाय के विद्यार्थियों ने फिर लहराया किन्नौर में सफलता का परचम

किन्नौर ( सुरजीत नेगी , संवाददाता ), राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय (GSSS) निगुलसरी के वाणिज्य…

3 days ago

विश्व नशा निषेध दिवस पर आदर्श संस्था द्वारा नशा जागरूकता रैली का आयोजन

नाहन ( संध्या कश्यप , संवाददाता ), विश्व नशा निषेध दिवस के अवसर पर आदर्श…

3 days ago

समर मेला “कमाल की तैयारी” हेतु लाहौल विकास खण्ड की आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं के लिए प्रशिक्षण का आयोजन

केलांग ( रंजीत लाहौली , संवाददाता ), केलांग, 23 जून 2026…..जिला भर में बच्चों की…

3 days ago

पति को बचाने के प्रयास में पत्नी ने भी गंवाई जान, खाई में गिरने से दंपति की मौत

ब्यूरो रिपोर्ट। जनजातीय क्षेत्र भरमौर के लिल्ह इलाके में वीरवार को एक हृदयविदारक हादसे में…

4 days ago