मुख्य समाचार

सिरमौर : विधायक अजय सोलंकी ने धौलाकुंआ में किया दो पुलों का भूमि पूजन

ददाहू (हेमंत चौहान/संवाददाता),

विधायक नाहन अजय सोलंकी ने आज धौलाकुंआ में करीब 3 करोड़ रुपये की लागत से निर्माणाधीन धौलाकुंआ से लबाना बस्ती बैलवाली गुज्जर कॉलोनी गढीवाला सड़क पर 2 पुलों का भूमि पूजन किया। इन दो पुलों में लबाणा बस्ती और गुज्जर कॉलोनी पुल का शामिल है। अपने धौलाकुंआ प्रवास के दौरान विधायक अजय सोलंकी ने जन समस्यायें भी सुनी और अधिकतर समस्याओं का निपटारा मौके पर ही किया और शेष समस्यायें निपटारे के लिए सम्बन्धित विभाग को सौंपी गई। उन्हांेने अधिकारियों को जनसमस्याओं का समयबद्ध निपटारा करने के निर्देश दिए। धौलाकुंआ पहुंचने पर विधायक अजय सोलंकी का स्थानीय लोगों ने फूलमालाओं के साथ जोरदार ढंग से स्वागत और अभिनंदन किया। विधायक अजय सोलंकी ने अपने सम्बोधन में कहा कि नाहन विधानसभा क्षेत्र के लोगों ने अपार स्नेह और विश्वास के साथ उन्हें विजयी बनाया है और वह अपनी संपूर्ण शक्ति के साथ जनता की सेवा करेंगे। उन्होंने कहा कि हम क्षेत्र में विकास के रूके हुए कार्यों को पूरा करें। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी विकास कार्यों में गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा जाये, यह इस लिए भी जरूरी है कि इसमें हमारी जनता का पैसा लगा हुआ होता ह। उन्हांने कहा कि फूड प्रोसेसिंग यूनिट धौलाकुंआ शीघ्र क्रियाशील होगा, इसके लिए 2.05 करोड़ रुपये की स्वीकृति प्रदेश सरकार ने की है। अजय सोलंकी ने कहा कि आईआईएम में गुज्जर कॉलोनी नौरंगाबाद वैकल्पिक मार्ग सात करोड़ रुपये की लागत से बनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि बरसात के दिनों में सड़क और पुल के कारण क्षेत्र की जनता को भारी दिक्कतें होती हैं। उन्होंने बताया कि कोलर-बिलासपुर सड़क की टायरिंग का कार्य करीब एक करोड़ रुपये की लागत से किया गया है, इसी प्रकार लोहगढ़ सड़क को भी पक्का किया गया है। अजय सोलंकी ने कहा कि आईआईएम धौलाकुंआ का निर्माण कार्य शीघ्र पूरा होगा और यह संस्थान आने वाले समय में सिरमौर की शान बनकर देश के मानचित्र पर उभरेगा। उन्होंने जल शक्ति विभाग को धौलांकुआ क्षेत्र की पेयजल की समस्या के समाधान के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जनता की पेयजल की समस्या का निराकरण शीघ्र किया जाएगा। अजय सोलंकी ने अधिकारियों से सड़क, पुल, पेयजल, बिजली, स्वास्थ्य, शिक्षा आदि प्रमुख विषयों पर प्राथमिकता के साथ कार्य करने के लिए कहा ताकि आम जन को कोई दिक्कत न हो। इस मौके पर कांग्रेस मंडल अध्यक्ष ज्ञान चंद चौधरी, ग्राम पंचायत प्रधान शिवानी, उप प्रधान तेजवीर सिंह, कांग्रेस यूथ महासचिव संजय चौधरी, सोहन राजपूत, बीडीसी सदस्य कृष्ण लाल, पूर्व जिला परिषद जयंत सिंह, उप प्रधान फतेहपुर पंचायत रवि आदि उपस्थित रहे। एसडीएम पांवटा गंुजीत चीमा, अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग दलीप सिंह, जल शक्ति व अन्य विभागों के अधिकारी एव गणमान्य लोग भी इस अवसर पर मौजूद रहे।

Himachal Darpan

Recent Posts

हिमाचल में बदला मौसम का मिजाज: 5 जिलों में ऑरेंज अलर्ट, बर्फबारी से बढ़ी मुश्किले

ब्यूरो रिपोर्ट। हिमाचल प्रदेश में मौसम ने एक बार फिर करवट ले ली है। भारत…

5 hours ago

नाहन के रानी का बाग़ में 29 मार्च को बिजली रहेगी बंद

नाहन (संध्या कश्यप ,संवाददाता ), नाहन शहर के रानी का बाग़ क्षेत्र में 29 मार्च…

22 hours ago

अंडमान-निकोबार में तैनात हिमाचल के अधिकारी अनुपम मेहता का निधन।

ब्यूरो रिपोर्ट हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिला के उपमंडल धीरा के तहत आने वाली ग्राम…

23 hours ago

टीजीटी (मेडिकल) भर्ती का अंतिम परिणाम घोषित, 166 अभ्यर्थी चयनित

ब्यूरो रिपोर्ट। हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग (एचपीआरसीए) ने प्रारंभिक शिक्षा विभाग में टीजीटी (मेडिकल)…

23 hours ago

फरियादी सीधे भगवान को लिख रहे चिट्ठियां, भरमौर के धर्मराज मंदिर पहुंच रहे देशभर से पत्र बने चर्चा का विषय

चंबा (ओपी शर्मा ,संवाददाता ), विश्वप्रसिद्ध चौरासी मंदिर परिसर, भरमौर में स्थित भगवान धर्मराज मंदिर…

1 day ago

नाथपा झाकड़ी हाइड्रो पॉवर स्टेशन में 90वीं हिंदी कार्यशाला का आयोजन

रामपुर बुशहर (सुरजीत नेगी,संवाददाता ), नाथपा झाकड़ी हाइड्रो पॉवर स्टेशन में आज 28 मार्च, 2026…

1 day ago