नाहन (ब्यूरो रिपोर्ट),
जिला सिरमौर के पच्छाद उपमंडल का 25 वर्षीय फौजी सचिन शर्मा बीती शाम तीन महीने की जिंदगी और मौत के बीच की जंग हार गया | चंडीगढ़ स्थित सेना के चंडी मंदिर अस्पताल में सचिन शर्मा ने बीती रात अंतिम सांस ली। फरवरी माह में सचिन उस वक्त एक भयंकर हादसे का शिकार हो गया था जब वह करीब एक माह की छुट्टी के बाद वापस ड्यूटी पर लौट रहा | इसके लिए सचिन ने अंबाला से जम्मू की ट्रेन ली थी। टांडा रेलवे स्टेशन से आगे सचिन की आंख खुली तो पाया 2-3 व्यक्ति सवारियों के बैग को तलाश रहे थे। साथ ही महिलाओं से छेड़छाड कर रहे थे। इस पर सचिन ने आपत्ति की तो झड़प हो गई। एक ने सचिन पर पीछे से सिर पर वार कर दिया। लुटेरों ने सचिन का पर्स निकाला। इसके बाद उसे अचेत अवस्था में चलती ट्रेन से ही नीचे फैंक दिया गया। रात भर पटरी के नजदीक पड़ा रहा। चलती ट्रेन में वो बदमाशों की लूटपाट व महिला से छेड़छाड़ को नहीं बर्दाश्त कर पाया था |
होश आने पर बमुश्किल समीप एक गौशाला में पहुंचा। मौजूद लोगों ने उसे टांडा अस्पताल पहुंचाया। सचिन ने पूरी घटना यूनिट को भी बताई। लुटेरे बैग व पैसों के अलावा सचिन की सरकारी वर्दी भी ले गए थे। सचिन शर्मा 72 टैंक रेजीमेंट से 4-राष्ट्रीय राइफल्स में प्रतिनियुक्ति पर सेवारत था | 6 अप्रैल 2023 को सचिन के घर एक बेटी ने जन्म लिया। 20 मई तक सचिन बिलकुल ठीक था। तेजी से स्वास्थ्य में सुधार भी हो रहा था। 21 मई की सुबह भी सचिन ने बातचीत की, लेकिन इसके बाद धीरे-धीरे स्वास्थ्य बिगड़ता गया। 48 घंटे के भीतर ही सचिन ने संसार को त्याग दिया। सचिन अपने पीछे डेढ़ महीने की बेटी, पत्नी नेहा शर्मा, मां कमलेश देवी के अलावा कॉलेज में पढ़ रही बहन साक्षी शर्मा को छोड़ गया। चचेरे भाई जय प्रकाश इ बातचीत में कहा कि सचिन परिवार का होनहार बेटा था। उन्होंने कहा कि डेढ़ माह पहले ही पिता बना था। जिला सैनिक कल्याण बोर्ड के उपनिदेशक सेवानिवृत्त मेजर दीपक धवन ने कहा कि सैनिक की पार्थिव देह का पोस्टमार्टम पुलिस की मौजूदगी में सिविल अस्पताल सराहां में किया जाएगा। उन्होंने कहा कि क्योंकि यह पुलिस में भी मामला दर्ज था। ऐसे में पुलिस भी अपने स्तर पर पोस्टमार्टम की प्रक्रिया अमल में ला रही है। मेजर दीपक धवन ने बताया कि हिमाचल प्रदेश सरकार की ओर से प्रभावित परिसर को पांच लाख रुपए का चैक, जबकि जिला सैनिक कल्याण बोर्ड की ओर से दाह संस्कार के लिए 15 हजार रुपए की सहायता परिवार को तुरंत दी जाएगी।
शिमला ( विकास शर्मा , ब्यूरो चीफ ), हिमाचल प्रदेश सरकार द्वारा सरकारी विद्यालयों में…
नाहन ( संध्या कश्यप , संवाददाता ), नाहन: जिला सिरमौर के सरकारी प्राथमिक स्कूलों में…
शिमला ,ब्यूरो रिपोर्ट आकांक्षात्मक खंड कार्यक्रम (Aspirational Block Programme) के अंतर्गत सम्पूर्णता अभियान 2.0 का…
रामपुर ( सुरजीत नेगी , संवाददाता ),रामपुर बुशहर। एसजेवीएन के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक भूपेंद्र…
सोलन ( नरेंद्र कुमार ,संवाददाता ), जिला सोलन पुलिस की विशेष अन्वेषण इकाई (SIU) ने…
ब्यूरो रिपोर्ट शिमला। शिमला जिले के चौपाल थाना क्षेत्र में एक युवक अपने किराये के…