मुख्य समाचार

सिरमौर : ट्रैफिक मजिस्ट्रेट सिरमौर द्वारा श्री रेणुका जी में किए गए 3 दर्जन से अधिक चालान

ददाहू (हेमंत चौहान/संवाददाता),

सिरमौर के ट्रैफिक मजिस्ट्रेट युद्धवीर सिंह ने पिछले कल श्री रेणुका जी का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने रेणुका सगड़ाह चौक पर पुलिस की टीम के साथ वाहनों की चेकिंग की। इस दौरान सभी छोटी बड़ी गाड़ियों के कागज चेक किए गए। रेणुका थाने के एसएचओ रंजीत राणा ने बताया कि इस दौरान ट्रैफिक मजिस्ट्रेट द्वारा टोटल 36 चालान किए गए हैं। इस दौरान मोटरसाइकिल, स्कूटर, पिकअप और बड़ी गाड़ियों के चालान किए गए हैं। मजिस्ट्रेट द्वारा यातायात के नियमों का उल्लंघन करने वालों पर सख्ती से कार्यवाही करते हुए वाहन चालकों के चालान किए गए हैं। चेकिंग के दौरान UK 17F. 5890 गाड़ी में प्रेशर होरन फ्लैशलाइट वह शीशों पर ब्लैक फिल्म लगाई हुई थी। गाड़ी में मौके पर ही यह तीनों चीजें उतरवाई गई। पुलिस प्रशासन द्वारा वाहन चालकों से अपील की गई कि ट्रैफिक नियमों का पालन करे और मोटर वाहन अधिनियम का पालन करे। पहाड़ी क्षेत्रों में अपने वाहनों को सयंम से चलाए।

Himachal Darpan

Recent Posts

शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने पर्वतारोही सचिन गांगटा को किया सम्मानित, युवाओं के लिए बताया प्रेरणास्रोत

(ब्यूरो रिपोर्ट ), शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने आज जुब्बल के कठासू निवासी युवा पर्वतारोही…

1 day ago

ठियोग में नशे के बड़े नेटवर्क पर पुलिस का प्रहार, तीन घरों में एक साथ रेड; 8 किलो चरस बरामद

ब्यूरो रिपोर्ट शिमला। नशा तस्करी के खिलाफ शिमला पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए ठियोग…

1 day ago

खजान सिंह हत्याकांड में बड़ा खुलासा: सिरमौर पुलिस ने दो और आरोपियों को किया गिरफ्तार, अब तक तीन गिरफ्त में

ब्यूरो रिपोर्ट शिलाई (सिरमौर)। जिला सिरमौर के शिलाई क्षेत्र में गोली मारकर की गई खजान…

1 day ago

युवाओं के लिए रोजगार का सुनहरा मौका, 95 पदों पर भर्ती…इस दिन होगा इंटरव्यू

(ब्यूरो रिपोर्ट ).   जिला सोलन के बद्दी में तीन औद्योगिक कंपनियों में कुल 95…

1 day ago