मुख्य समाचार

राजगढ़ : इलेकट्राॅनिक व्हील चेयर प्रदान करके रीना ठाकुर ने पेश की अनूठी मिसाल

राजगढ़ (पवन तोमर/ब्यूरो चीफ),

गरीब असहाय और पीड़ित व्यक्ति की सेवा और सहायता करना एक पुनीत कार्य माना जाता है, जिसमें समाज के अनेक बुद्धिजीवी व्यक्ति पीड़ित एवं असहाय लोगों की सहायता करना अपना अहोभाग्य मानते हैं। ऐसा ही एक अनूठा उदाहरण प्रदेश की प्रसिद्ध गायिका एंव वर्तमान में हाब्बन पंचायत की प्रधान रीना ठाकुर ने एक शारीरिक रूप से अक्षम व्यक्ति को इलेकट्राॅनिक व्हील चेयर प्रदान करके मानवता की अनूठी मिसाल पेश की है जिसकी चहूंओर प्रशंसा की जा रही है। बता दें कि पझौता घाटी के मानवा गांव के करीब 26 वर्षीय युवा यशवंत सिंह उर्फ सोनू बीते करीब पांच वर्षों पहले 2018 में एक सड़क हादसे में शारीरिक रूप से अपंग हो गए थे। दुर्घटना होने से उनकी टांगों ने कार्य करना छोड़ दिया था। जिसके चलते सोनू चलने फिरने से लाचार होने से दिनरात बिस्तर पर लेटे रहते हैं।  कई मर्तबा घर पर कोई व्यक्ति न होने की स्थिति में  सोनू के बिस्तर में शौच हो जाता था। सोनू अपने  जीवन से बहुत परेशान था परंतु गरीबी के चलते व्हील चेयर खरीदना उनके परिवार के लिए बहुत कठिन था। पझौता घाटी के प्रवास के दौरान लोक गायिका रीना ठाकुर की मुलाकात सोनू के परिवार से हुई। अक्षम सोनू की परेशानी देखकर रीना ठाकुर का मन पसीज गया और उन्होंने सोनू को व्हील चेयर प्रदान करने का वादा किया। रीना ठाकुर ने बिना विलंब किए सोलन जाकर अपने निजी खाते से इलेकट्राॅनिक व्हील चेयर खरीदकर सोनू को घर जाकर प्रदान की। सोनू की प्रसन्नता का कोई ठिकाना न रहा। सोनू अब व्हील चेयर में बैठकर बड़े चाव से अपने बरामदे और आंगन में चक्कर लगाते हैं। सोनू ने बताया कि अब उनके जीवन में जीने की नई किरण जागी है और धीरे धीरे समक्ष बनने का सपना संजोए बैठा है। सोनू के परिवार सदस्यों ने रीना ठाकुर का हृदय से आभार व्यक्त किया। हालांकि रीना ठाकुर ने इलेकट्राॅनिक व्हील चेयर की कीमत नहीं बताई। जबकि मार्किट में इसकी कीमत करीब 70 हजार हैं। रीना ठाकुर ने बताया कि पीड़ित मानवता की सहायता ईश्वर की सेवा मानी जाती है। इस व्हील चेयर को एक बार चार्ज करने पर 16 किलोमीटर तक चलने की क्षमता उपलब्ध है। उन्होंने बताया कि इस पुनीत कार्य में सोलन के एक दानी पुरूष ओम शर्मा ने भी अपना सहयोग दिया है।

Himachal Darpan

Recent Posts

हिमाचल में बदला मौसम का मिजाज: 5 जिलों में ऑरेंज अलर्ट, बर्फबारी से बढ़ी मुश्किले

ब्यूरो रिपोर्ट। हिमाचल प्रदेश में मौसम ने एक बार फिर करवट ले ली है। भारत…

9 hours ago

नाहन के रानी का बाग़ में 29 मार्च को बिजली रहेगी बंद

नाहन (संध्या कश्यप ,संवाददाता ), नाहन शहर के रानी का बाग़ क्षेत्र में 29 मार्च…

1 day ago

अंडमान-निकोबार में तैनात हिमाचल के अधिकारी अनुपम मेहता का निधन।

ब्यूरो रिपोर्ट हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिला के उपमंडल धीरा के तहत आने वाली ग्राम…

1 day ago

टीजीटी (मेडिकल) भर्ती का अंतिम परिणाम घोषित, 166 अभ्यर्थी चयनित

ब्यूरो रिपोर्ट। हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग (एचपीआरसीए) ने प्रारंभिक शिक्षा विभाग में टीजीटी (मेडिकल)…

1 day ago

फरियादी सीधे भगवान को लिख रहे चिट्ठियां, भरमौर के धर्मराज मंदिर पहुंच रहे देशभर से पत्र बने चर्चा का विषय

चंबा (ओपी शर्मा ,संवाददाता ), विश्वप्रसिद्ध चौरासी मंदिर परिसर, भरमौर में स्थित भगवान धर्मराज मंदिर…

1 day ago

नाथपा झाकड़ी हाइड्रो पॉवर स्टेशन में 90वीं हिंदी कार्यशाला का आयोजन

रामपुर बुशहर (सुरजीत नेगी,संवाददाता ), नाथपा झाकड़ी हाइड्रो पॉवर स्टेशन में आज 28 मार्च, 2026…

1 day ago