मुख्य समाचार

मंडी : बल्ह का जगदीश मलेशिया में संकट में, परिजनों ने लगाई मदद की गुहार

मंडी (नितेश सैनी/संवाददाता),

मंडी जिला के बल्ह उपमंडल के कसारला गांव का 41 वर्षीय जगदीश कुमार पुत्र बलीभद्र मलेशिया में किसी संकट में फंस गया है। जगदीश के बड़े भाई लोकपाल ने पूर्व सीएम एवं नेता प्रतिपक्ष और डीसी मंडी के माध्यम से मदद और अपने भाई को सुरक्षित वापिस भारत लाने की गुहार लगाई है। लोकपाल ने बताया कि उसका भाई दिसंबर 2019 को रोजगार के सिलसिले में मलेशिया गया था। सबकुछ ठीक था, लेकिन पिछले कुछ दिनों से वह परेशान रहने लग गया था। जगदीश ने अपने भाई लोकपाल को फोन पर बताया था कि जिन लोगों के साथ वह रह रहा है उनके साथ उसका कोई विवाद हो गया है और ये लोग उसे डरा धमका रहे हैं। अब बीते करीब सप्ताह भर से जगदीश का मोबाइल नंबर बंद आ रहा है और उसके साथ किसी भी प्रकार का कोई संपर्क नहीं हो पा रहा है। लोकपाल ने अंदेशा जताया है कि उसके छोटे भाई के साथ वहां कोई अनहोनी हो गई है। इन्होंने डीसी मंडी के माध्यम से भी केंद्र सरकार से मदद की गुहार लगाई है और नेता प्रतिपक्ष से भी मामले में मदद का निवेदन किया है। लोकपाल ने कहा कि केंद्र सरकार इस मामले में हस्तक्षेप करे और मलेशिया में दूतावास के माध्यम से जगदीश की मदद करके उसे सुरक्षित घर वापिस लाया जाए। जयराम ठाकुर ने भी इस विषय पर तुरंत कार्रवाई का भरोसा दिलाया है।

Himachal Darpan

Recent Posts

हिमाचल में बदला मौसम का मिजाज: 5 जिलों में ऑरेंज अलर्ट, बर्फबारी से बढ़ी मुश्किले

ब्यूरो रिपोर्ट। हिमाचल प्रदेश में मौसम ने एक बार फिर करवट ले ली है। भारत…

2 hours ago

नाहन के रानी का बाग़ में 29 मार्च को बिजली रहेगी बंद

नाहन (संध्या कश्यप ,संवाददाता ), नाहन शहर के रानी का बाग़ क्षेत्र में 29 मार्च…

19 hours ago

अंडमान-निकोबार में तैनात हिमाचल के अधिकारी अनुपम मेहता का निधन।

ब्यूरो रिपोर्ट हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिला के उपमंडल धीरा के तहत आने वाली ग्राम…

20 hours ago

टीजीटी (मेडिकल) भर्ती का अंतिम परिणाम घोषित, 166 अभ्यर्थी चयनित

ब्यूरो रिपोर्ट। हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग (एचपीआरसीए) ने प्रारंभिक शिक्षा विभाग में टीजीटी (मेडिकल)…

20 hours ago

फरियादी सीधे भगवान को लिख रहे चिट्ठियां, भरमौर के धर्मराज मंदिर पहुंच रहे देशभर से पत्र बने चर्चा का विषय

चंबा (ओपी शर्मा ,संवाददाता ), विश्वप्रसिद्ध चौरासी मंदिर परिसर, भरमौर में स्थित भगवान धर्मराज मंदिर…

22 hours ago

नाथपा झाकड़ी हाइड्रो पॉवर स्टेशन में 90वीं हिंदी कार्यशाला का आयोजन

रामपुर बुशहर (सुरजीत नेगी,संवाददाता ), नाथपा झाकड़ी हाइड्रो पॉवर स्टेशन में आज 28 मार्च, 2026…

22 hours ago