मुख्य समाचार

कांगड़ा : मुख्यमंत्री आज से कांगड़ा जिले के 9 दिवसीय प्रवास पर

धर्मशाला (सोनाली/संवाददाता),

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू आज से कांगड़ा जिले के 9 दिवसीय प्रवास पर रहेंगे। इस दौरान मुख्यमंत्री जिले में विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों का दौरा कर लोगों को करोड़ों रुपये की विकास परियोजनाओं की सौगात देंगे। एक सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि मुख्यमंत्री आज प्रातः 11 बजे उपायुक्त कार्यालय सभागार में जिले के लिए प्रस्तावित तथा चल रही पर्यटन योजनाओं की प्रगति की समीक्षा करेंगे। उनका रात्रि ठहराव सर्किट हाउस धर्मशाला में रहेगा। मुख्यमंत्री 24 मई को प्रातः साढ़े 10 बजे उपायुक्त कार्यालय सभागार में ग्रामीण विकास, राजस्व, सामाजिक कल्याण, कृषि, बागवानी, पशुपालन, मत्स्य एवं रेशम पालन विभागों की परियोजनाओं की समीक्षा करेंगे। वे उसके उपरांत लोक निर्माण विभाग, जल शाक्ति,वन, उर्जा एवं बहुउद्देशीय परियोजना सहित अन्य विकास कार्यों की प्रगति का जायजा लेंगे। मुख्यमंत्री 25 मई को धर्मशाला बस अड्डे से इलेक्ट्रिक बस सेवा का शुभारंभ करेंगे। उसके उपरांत वे मैकलोडगंज बस अड्डे का भूमि पूजन करेंगे। उसके बाद वे धर्मशाला के ढगवार मिल्क प्लांट का दौरा करेंगे। वे नरवाणा में धौलाधार बायोडायवर्सिटी पार्क निर्माण की प्रस्तावित साईट का निरीक्षण भी करेंगे। सुखविंदर सिंह सुक्खू 26 मई देहरा विधानसभा क्षेत्र में विभिन्न विकास योजनाओं के उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे। वे प्रातः 9.40 बजे फलुआ-मेहवा पंचायत-ततां लिंक रोड़ और गुलेर से ढंगरनाला सड़क और हरिपुर बस स्टैंड का लोकार्पण करेंगे। उसके उपरांत वे धार से ढंगर वाया लुणसू सड़क और ढंगर नाला पुल और पीर बड़ सत्संग भवन से राधा स्वामी सत्संग भवन बेह ढौंटा वाया पनियानी सड़क का शिलान्यास करेंगे। मुख्यमंत्री 26 मई को सायं 3 बजे दिल्ली के लिए प्रस्थान करेंगे। वे वहां 27 मई को प्रधानमंत्री की अध्यक्षता में होने वाली नीति आयोग की बैठक में भाग लेंगे। मुख्यमंत्री 28 मई को प्रातः सवा ग्यारह बजे पुलिस मैदान धर्मशाला पहुंचेंगे तथा एनपीएस एसोसिएशन की आभार रैली में मुख्य अतिथि के तौर पर शिरकत करेंगे। उनका 28 को सायं 3 बजे पुनः दिल्ली प्रस्थान का कार्यक्रम है। उसके उपरांत मुख्यमंत्री 31 मई को फतेहपुर विधानसभा क्षेत्र के दौरे पर रहेंगे। वे प्रातः 11 बजे फतेहपुर में डडवाला सकरी रोड़ पर सकरी खड्ड पर बने पुल और जल जीवन मिशन के तहत क्रियाशील घरेलु नल कनेक्शन स्कीम का लोकार्पण करेंगे। उनका रात्रि ठहराव फतेहपुर विश्राम गृह में रहेगा। इससे आगे का टूअर प्रोग्राम 31 के बाद जारी होगा।

Himachal Darpan

Recent Posts

हिमाचल में मानसून से 3,220 करोड़ से अधिक का नुकसान, 373 लोगों की मौत

ब्यूरो रिपोर्ट हिमाचल प्रदेश में इस वर्ष मानसून अवधि के दौरान भारी बारिश, बादल फटने,…

2 hours ago

हिमाचल में 29 सितंबर तक बारिश का दौर, 30 सितंबर से मौसम साफ होने की संभावना;

ब्यूरो रिपोर्ट किन्नौर। हिमाचल प्रदेश के किन्नौर जिले में लगातार हो रही भारी बारिश के…

21 hours ago

बाल कटवाने गया था अरुण कुमार, फिर कहां हुआ गायब? CCTV में दिखा आखिरी बार, अब तलाश में जुटे परिजन

ब्यूरो रिपोर्ट। ज्वालामुखी। गुम्मर निवासी अरुण कुमार के अचानक लापता होने का मामला सामने आया…

24 hours ago

किन्नौर की चोटियों पर सीजन की पहली बर्फबारी, हिमाचल में बारिश का अलर्ट; सिरमौर में ऑरेंज चेतावनी

ब्यूरो रिपोर्ट मौसम विभाग के शिमला केंद्र के अनुसार, प्रदेश में 29 सितंबर तक कई…

2 days ago

सरकारी CBSE स्कूलों में शिक्षक भर्ती पर हाईकोर्ट का अहम फैसला, CTET पास अभ्यर्थी भी पात्र

ब्यूरो रिपोर्ट शिमला। हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट ने सरकारी सीबीएसई स्कूलों में शिक्षकों की नियुक्ति को…

2 days ago

घास काटते समय ढांक से गिरी 60 वर्षीय बीना देवी, अस्पताल पहुंचने से पहले तोड़ा दम

ब्यूरो रिपोर्ट चंबा। जिला चंबा की ग्राम पंचायत रजेरा के कैथारी भूई गांव में घास…

2 days ago