मंडी (नितेश सैनी/संवाददाता),
मंडी जिला में चोरी की वारदातें रूकने का नाम नहीं ले रही हैं। आलम यह है कि चोरों के आगे मंडी पुलिस भी बेबस नजर आ रही है। ताजा मामले में बीती देर रात मंडी शहर के प्रसिद्ध सिद्ध गणपति मंदिर में चोरों ने मंदिर के गल्ले के ताले को तोड़कर लोगों द्वारा चढ़ाए गए चढ़ावे को चुरा ले गए हैं। वहीं चोरी की सारी घटना मंदिर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई हैं। सिद्ध गणपति मंदिर के ट्रस्टी मुरारी लाल शर्मा ने बताया कि यह घटना बीती देर रात की हैं। उन्होंने पुलिस प्रशासन से मांग की है कि इस तरह की वारदातों को अंजाम देने वाले चोरों पर तुरंत शिंकजा कसा जाए और शहर में गश्त बढाई जाए।उन्होंने मंडी पुलिस से मांग की हैं कि चोरों की पहचान कर उन्हे कड़ी सजा दिलाई जाए व मंदिर का पैसा वापिस दिलाया जाए। मामले को लेकर एएसपी मंडी सागर चंद्र ने बताया कि इस संदर्भ में मंडी पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस द्वारा मंदिर में लगे सीसीटीवी कैमरा की फुटेज को खंगाला जा रहा है। उन्होंने कहा कि जल्द ही चोर सलाखों के पीछे होंगे।
ब्यूरो रिपोर्ट किन्नौर। हिमाचल प्रदेश के किन्नौर जिले में लगातार हो रही भारी बारिश के…
ब्यूरो रिपोर्ट। ज्वालामुखी। गुम्मर निवासी अरुण कुमार के अचानक लापता होने का मामला सामने आया…
ब्यूरो रिपोर्ट मौसम विभाग के शिमला केंद्र के अनुसार, प्रदेश में 29 सितंबर तक कई…
ब्यूरो रिपोर्ट शिमला। हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट ने सरकारी सीबीएसई स्कूलों में शिक्षकों की नियुक्ति को…
ब्यूरो रिपोर्ट चंबा। जिला चंबा की ग्राम पंचायत रजेरा के कैथारी भूई गांव में घास…
संध्या कश्यप नाहन। पच्छाद उपमंडल के काहन गांव के पास शुक्रवार देर रात हुए सड़क…