Uncategorized

सिरमौर : विजट महाराज मंदिर चौरास में उमड़ा आस्था का सैलाब, देव संस्कृति की दिखी अनूठी झलक

राजगढ़ (निशेष शर्मा/संवाददाता),

सिरमौर जिला का गिरिपार क्षेत्र के लोग अपनी पांरपरिक संस्कृति व रिति  रिवाजो  व देवी देवताओं के प्रति गहरी आस्था रखते आए है | आज भी गिरीपार यानि हाटी  क्षेत्र के लोग अपने पुराने रीती रिवाज  नही भूले है | जिसका उदाहरण चौरास गांव में देव आस्था की अनूठी तस्वीरो में देखने को मिला। दरअसल जिला के दुर्गम क्षेत्र चौरास गांव में में 500 सौ वर्ष पूर्व से यहां पर विजट देवता विराजमान है | यहां से ही देवना गांव विजट महाराज गए थे | देवना गांव में भी विजट महाराज का भव्य मंदिर है । बता दे कि पहले चौरास गांव में पुराना मंदिर हुआ करता था | क्षेत्र के लोगों के सहयोग से यहां नए मंदिर का निर्माण कार्य किया | जिसके उपलक्ष पर यहां शांत महा यज्ञ आयोजित हुआ। जानकारी के मुताबिक कई वर्षो बाद यहां आयोजित शांत उत्सव में हजारों की संख्या में विभिन्न क्षेत्रों से लोग पहुंचे। परंपरा के अनुसार विधिवत मंदिर के ऊपरी हिस्से में खुनीयौड चढ़ाई गई। जिसके बाद नए मंदिर में विजट महाराज की मूर्ति को स्थापित किया गया। आयोजकों ने बताया कि जब भी किसी ने मंदिर का निर्माण होता है तो उसके शुद्वि करण के बाद शांत महायज्ञ का आयोजन होता है |

Himachal Darpan

Recent Posts

संगड़ाह में भीषण सड़क हादसा, कार खाई में गिरी; एक युवक की मौत, दो गंभीर घायल

ब्यूरो रिपोर्ट सिरमौर। संगड़ाह। उपमंडल संगड़ाह में वीरवार शाम एक दर्दनाक सड़क हादसा पेश आया,…

3 hours ago

रामपुर में युवती की फंदे पर लटकी मिली लाश, अस्पताल में मृत घोषित

रामपुर ( सुरजीत नेगी,संवाददाता ) रामपुर के साथ लगते डकोलरक्षेत्र में एक 18 वर्षीय युवती…

19 hours ago

भारतीय जीवन बीमा निगम के सीनियर डिवीजनल डिवीजनल मैनेजर दिनेश शर्मा ने किया नाहन शाखा का भ्रमण

नाहन (संध्या कश्यप ,संवाददाता ), निगम के DO,CLIA और एजेंटों के साथ की विशेष बैठक,निर्धारित…

22 hours ago

सोलन : पपलोल (कंडाघाट }की श्वेंता शर्मा ने JRF उत्तीर्ण कर रचा इतिहास।

सोलन ( नरेंद्र कुमार , संवाददाता ), जिला सोलन के पपलोल क्षेत्र गांव रन्होग की…

22 hours ago

सोलन में SIU टीम की बड़ी कार्रवाई, 14.71 ग्राम चिट्टा/हेरोइन सहित दो आरोपी गिरफ्तार

सोलन ( नरेंद्र कुमार , संवाददाता ), जिला सोलन में नशे के खिलाफ चलाए जा…

23 hours ago

कसौली हत्याकांड का सनसनीखेज खुलासा, पति सहित दो आरोपियों की साजिश बेनकाब

सोलन ( नरेंद्र कुमार , संवाददाता ), कसौली थाना क्षेत्र में हुई विवाहिता सुमन की…

23 hours ago