रामपुर बुशहर (ललित ठाकुर/सब एडिटर),
एसजेवीएन के 36वें स्थापना दिवस के अवसर पर शनिवार को रामपुर परियोजना द्वारा मिनी मैराथन का आयोजन किया गया। पुरूष व महिला के अलग अलग आयु वर्गो में आयोजित हुई इस मैराथन का शुभारंभ परियोजना के मुख्य चिकित्सा अधिकारी विवेक आनंद सुरीन एवं उनकी धर्मपत्नी हेमा सरीन द्वारा हरी झंडी दिखाकर किया गया। इस अवसर पर रामपुर परियोजना के समस्त विभाग अध्यक्ष, कर्मचारी, महिला क्लब व परिजनो ने बढ़चढ़ कर भाग लिया। परियोजना मुख्य चिकित्सा अधिकारी विवेकानंद सुरीन द्वारा मिनी मैराथन में भाग लेने वाले सभी प्रतिभागियों की भागीदारी को सराहा। उन्होंने मैराथन के महत्व को बताते हुए कहा कि इस तरह की दौड़ लगाकर जीवन शैली में बदलाव करके फिट रहने के साथ शरीर में आधुनिक जीवन शैली से होने वाले दुष्प्रभाव को कम किया जा सकता है। इस मिनी मैराथन में लड़को व लड़कियों के 10 से 14 वर्ष, 14 से 21 वर्ष, 21 से 45 वर्ष एवं 45 वर्षों से अधिक महिलाओं और पुरुष प्रतिभागियों ने भाग लिया। मिनी मैराथन मैन अवेरी से बायल स्थित कार्यालय तक लगाई गई, जिसके लिए विभिन्न स्थानों पर परियोजना द्वारा बैनर लगाए गए एवं जल आदि के उचित प्रबंध भी किया गया। वही कार्यक्रम के अंत मे प्रत्येक श्रेणियों में प्रथम द्वितीय व तृतीय स्थान पर रहे विजेता प्रतिभागियों को परियोजना मुख्य चिकित्सा अधिकारी विवेकानंद सूरीन द्वारा पुरस्कृत किया गया। विभाग अध्यक्ष मानव संसाधन विभाग अध्य्क्ष कुलदीप राज द्वारा द्वारा इस आयोजन को सफल बनाने के लिए सभी को स्वस्थ जीवन का संदेश देते हुए आभार जताया।
ब्यूरो रिपोर्ट किन्नौर। हिमाचल प्रदेश के किन्नौर जिले में लगातार हो रही भारी बारिश के…
ब्यूरो रिपोर्ट। ज्वालामुखी। गुम्मर निवासी अरुण कुमार के अचानक लापता होने का मामला सामने आया…
ब्यूरो रिपोर्ट मौसम विभाग के शिमला केंद्र के अनुसार, प्रदेश में 29 सितंबर तक कई…
ब्यूरो रिपोर्ट शिमला। हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट ने सरकारी सीबीएसई स्कूलों में शिक्षकों की नियुक्ति को…
ब्यूरो रिपोर्ट चंबा। जिला चंबा की ग्राम पंचायत रजेरा के कैथारी भूई गांव में घास…
संध्या कश्यप नाहन। पच्छाद उपमंडल के काहन गांव के पास शुक्रवार देर रात हुए सड़क…