मुख्य समाचार

किन्नौर : ग्राम पंचायत रोघी में की गई जल की गुणवत्ता की जांच

किन्नौर (देवकला नेगी/संवाददाता),

किन्नौर जिला के गांव रोघी पंचायत प्रधान रत्न मंजरी की अध्यक्षता में जल जागरूकता अभियान के तहत ग्राम पंचायत रोधी के अधीन सभी स्कूलों और आगनवाड़ी केन्द्र में पंचायत में वितरित F.T.K. से पानी की जाँच की गई और यह पाया गया कि पानी पीने योग्य है। इस दौरान प्रधान ग्राम पंचायत रोघी रत्न मंजरी ने बताया कि आज पंचायत के अधीन आने वाले स्कूल व आंगनवाड़ी केंद्र में जल की गुणवत्ता की जांच की गई और इस जांच में पानी स्वच्छ पाया गया है | उन्होंने ग्रामीणों से भी आग्रह किया है कि ग्रामीण जल को स्वच्छ रखें । इस जांच कार्य में प्रधान रत्न मंजरी, उप-प्रधान पदम चन्द, सचिव कु० सोनम नेगी, वार्ड सदस्य, पानी समिति के सदस्य और 5 women group से कन्या कुमारी, प्रसन माला कान्ति, सुदर्शना, हीरा भगती और जल शक्ति विभाग के बीआरसी ने भाग लिया।

Himachal Darpan

Recent Posts

शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने पर्वतारोही सचिन गांगटा को किया सम्मानित, युवाओं के लिए बताया प्रेरणास्रोत

(ब्यूरो रिपोर्ट ), शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने आज जुब्बल के कठासू निवासी युवा पर्वतारोही…

1 day ago

ठियोग में नशे के बड़े नेटवर्क पर पुलिस का प्रहार, तीन घरों में एक साथ रेड; 8 किलो चरस बरामद

ब्यूरो रिपोर्ट शिमला। नशा तस्करी के खिलाफ शिमला पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए ठियोग…

1 day ago

खजान सिंह हत्याकांड में बड़ा खुलासा: सिरमौर पुलिस ने दो और आरोपियों को किया गिरफ्तार, अब तक तीन गिरफ्त में

ब्यूरो रिपोर्ट शिलाई (सिरमौर)। जिला सिरमौर के शिलाई क्षेत्र में गोली मारकर की गई खजान…

1 day ago

युवाओं के लिए रोजगार का सुनहरा मौका, 95 पदों पर भर्ती…इस दिन होगा इंटरव्यू

(ब्यूरो रिपोर्ट ).   जिला सोलन के बद्दी में तीन औद्योगिक कंपनियों में कुल 95…

1 day ago