मुख्य समाचार

सिरमौर : सतौन में बनेंगे पीएचसी तथा आईटीआई भवन – हर्षवर्धन चौहान

ददाहू (हेमंत चौहान/संवाददाता),

उद्योग, संसदीय मामले एवं आयुष मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने कहा कि भूमि उपलब्ध होते ही शिलाई विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत सतौन में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र तथा आईटीआई भवन निर्मित किये जाएंगे। वह शुक्रवार को जिला सिरमौर के अपने प्रवास के दूसरे दिन सतौन लोक निर्माण विभाग के विश्राम गृह में जन समस्याएं सुन रहे थे। इस दौरान उद्योग मंत्री से क्षेत्र कीे विभिन्न पंचायतों के प्रतिनिधि-मंडलों ने भेंट करके प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र तथा आईटीआई भवन के निर्माण का आग्रह किया। उद्योग मंत्री ने स्थानीय जनप्रतिनिधियों से तथा संबंधित विभागों से इन संस्थानों के लिए जल्द से जमीन तलाशने के लिए कहा। उन्होंने कहा कि जैसे ही भूमि की उपलब्धता होगी इन दोनों संस्थानों के भवन निर्मित किये जाएंगे जिससे यह संस्थान जनता को बेहतर सेवायें प्रदान करने में कारगर भूमिका निभायेंगे। क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों ने इन संस्थानों के लिए भवन निर्माण हेतु भूमि सम्बन्धी मामले को आगे बढ़ाने हेतु उद्योग मंत्री का आभार जताया। क्षेत्र की विभिन्न पंचायतों के जनप्रतिनिधियों ने उद्योग मंत्री से सतौन में राजीव गांधी डे बोर्डिंग स्कूल की स्थापना करने का भी आग्रह किया। उद्योग मंत्री ने कहा कि इस स्कूल को खोलने की व्यवहारिकता का पता लगाने के बाद ही कोई निर्णय लिया जा सकता है। उद्योग मंत्री के समक्ष सतौन  में पोका, भझोन, चांदनी, कठवार, कोटगा, साखोली, कांटी मशवा तथा बड़वास ग्राम पंचायतों के लोग अपनी समस्याओं को लेकर पहुंचे। उद्योग मंत्री ने संबंधित विभागों के अधिकारियों के सहयोग से लोगों की अधिकांश शिकायतों का मौके पर समाधान किया। जिला कांग्रेस सचिव रामेश्वर शर्मा, पूर्व प्रधान शमशेर गुप्ता, मंडल महासचिव पंकज शर्मा तथा जगत सिंह तोमर सहित विभिन्न पंचायतों के चुने हुए प्रतिनिधि व विभिन्न विभागों के अधिकारी इस दौरान मौजूद रहे।

Himachal Darpan

Recent Posts

हिमाचल में मानसून से 3,220 करोड़ से अधिक का नुकसान, 373 लोगों की मौत

ब्यूरो रिपोर्ट हिमाचल प्रदेश में इस वर्ष मानसून अवधि के दौरान भारी बारिश, बादल फटने,…

7 hours ago

हिमाचल में 29 सितंबर तक बारिश का दौर, 30 सितंबर से मौसम साफ होने की संभावना;

ब्यूरो रिपोर्ट किन्नौर। हिमाचल प्रदेश के किन्नौर जिले में लगातार हो रही भारी बारिश के…

1 day ago

बाल कटवाने गया था अरुण कुमार, फिर कहां हुआ गायब? CCTV में दिखा आखिरी बार, अब तलाश में जुटे परिजन

ब्यूरो रिपोर्ट। ज्वालामुखी। गुम्मर निवासी अरुण कुमार के अचानक लापता होने का मामला सामने आया…

1 day ago

किन्नौर की चोटियों पर सीजन की पहली बर्फबारी, हिमाचल में बारिश का अलर्ट; सिरमौर में ऑरेंज चेतावनी

ब्यूरो रिपोर्ट मौसम विभाग के शिमला केंद्र के अनुसार, प्रदेश में 29 सितंबर तक कई…

2 days ago

सरकारी CBSE स्कूलों में शिक्षक भर्ती पर हाईकोर्ट का अहम फैसला, CTET पास अभ्यर्थी भी पात्र

ब्यूरो रिपोर्ट शिमला। हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट ने सरकारी सीबीएसई स्कूलों में शिक्षकों की नियुक्ति को…

2 days ago

घास काटते समय ढांक से गिरी 60 वर्षीय बीना देवी, अस्पताल पहुंचने से पहले तोड़ा दम

ब्यूरो रिपोर्ट चंबा। जिला चंबा की ग्राम पंचायत रजेरा के कैथारी भूई गांव में घास…

2 days ago