मुख्य समाचार

राजगढ़ : दो वर्षों से बंद पड़ी सिंचाई योजना सेरमनौण दो दिन में की आरंभ  

राजगढ़ (पवन तोमर/ब्यूरो चीफ),

बीते दो वर्षों से बंद पड़ी उठाऊ सिंचाई योजना सेर-मनौण ने आज कार्य करना आरंभ कर दिया है । जिसके लिए इस क्षेत्र के लोगों ने अधीशासी अभियंता जल शक्ति विभाग राजगढ़ मंदीप गुप्ता का आभार व्यक्त किया है। कृषि विकास समिति के अध्यक्ष चेतन चैहान और शेरजंग चैहान ने बताया कि इस योजना की राईजिग मेन और पंपपिग मशीनरी खराब हो चुकी थी। जिस बारे बीते दो वर्षों से जल शक्ति विभाग के जेई से लेकर एसई तक क्षेत्र के लोगों ने मुरम्मत की गुहार लगाई गई थी परंतु इस योजना की मुरम्मत करने पर विभाग द्वारा कोई प्रभावी पग नहीं उठाया गया था। जिस कारण पांच गांव की सैंकड़ों बीघा जमीन बंजर हो गई थी। उन्होने  बताया कि कुछ दिनों पहले राजगढ़ में खुले जेएसवी के मंडल कार्यालय में नए अधीशासी अभियंता मंदीप गुप्ता से क्षेत्र के एक प्रतिनिधि मंडल ने भेंट की । जिस पर त्वरित कार्यवाही करते हुए मंदीप गुप्ता द्वारा विभाग के सर्वेयर बलबीर देसाई को मौके पर जायजा लेने भेजा गया । रिर्पोट आने पर मंदीप गुप्ता ने दो दिन के भीतर राईजिंग मेन व  पंपिग स्टेशन की मुरम्मत करके तथा बिजली का अविंलब प्रबंध करवा कर योजना को चालू करवा दिया गया। उनका कहना है कि इस कार्य में एसडीओ बीके कौंडल और सर्वेयर बलबीर देसाई का विशेष योगदान रहा है। इस योजना के चालू होने से पूरे क्षेत्र के किसानों ने राहत की सांस ली है और एक्सियन मंदीप गुप्ता का आभार व्यक्त किया है। बता दें कि करीब तीस वर्ष पहले इस क्षेत्र के पांच गांव फागू, सेर, मनौण, ढांग और पाजयो के लिए यूएसएड की सहायता से अरखटी खडड से उठाऊ सिंचाई योजना तैयार की गई थी ताकि किसानों को बेहतर सिंचाई सुविधा मिल सके और इस सिंचाई योजना से पांच गांव के लोगों को काफी लाभ मिल रहा था। रखरखाव के अभाव में यह योजना बीते दो वर्षों से बंद पड़ी थी जिसके चलते किसानों में विभाग के प्रति काफी रोष व्याप्त था। एसडीओ जेएसवी राजगढ़ बीके कौंडल ने बताया कि सिंचाई योजना सेरमनौण को मुरम्मत करके क्रियाशील बना दिया गया है। इस योजना के अधीन 67 हैक्टेयर भूमि सिंचित होगी।

Himachal Darpan

Recent Posts

एसजेवीएन ने रामपुर में 25वां आंतर-सीपीएसयू कबड्डी टूर्नामेंट सफलतापूर्वक कराया आयोजित

रामपुर बुशहर (सुरजीत नेगी,संवाददाता ), एसजेवीएन 412 मेगावाट रामपुर हाईड्रो परियोजना में आयोजित 25वें आंतर-सीपीएसयू…

2 hours ago

राशन डिपो में रिफाइंड तेल महंगा, अप्रैल से 10 रुपये प्रति लीटर बढ़ोतरी

ब्यूरो रिपोर्ट कांगड़ा। जिला कांगड़ा में राशन कार्ड धारकों को अप्रैल माह से रिफाइंड तेल…

8 hours ago

नशे के खिलाफ एक्शन, 43 ग्राम चिट्टा संग आरोपी काबू

जीवन सिंह बिलासपुर। जिला बिलासपुर के झंडूता उपमंडल के शाहतलाई क्षेत्र में पुलिस ने नशा…

9 hours ago

बिना नक्शा पास भवनों पर सख्ती, अब महंगी मिलेगी बिजली

ब्यूरो रिपोर्ट। हिमाचल प्रदेश में बिना नक्शा पास कराए भवन मालिकों पर अब सरकार ने…

9 hours ago

कुनिहार में अवैध शराब की बड़ी खेप पकड़ी, 149 पेटियां बरामद

ब्यूरो रिपोर्ट सोलन जिला सोलन के कुनिहार क्षेत्र में पुलिस ने अवैध शराब तस्करी के…

9 hours ago

पंचायत चुनाव की तैयारी तेज, मतदाता सूचियों का पुनरीक्षण शुरू

ब्यूरो रिपोर्ट। हिमाचल प्रदेश में पंचायत चुनाव को लेकर प्रशासनिक तैयारियां तेज हो गई हैं।…

10 hours ago