मंडी (नितेश सैनी/संवाददाता),
जोगिंद्रनगर थाना क्षेत्र के तहत आने वाले गरौडू के पास एचआरटीसी के चालक की ’’चोरी के बाद सीनाजोरी’’ की हरकत सामने आई है। मिली जानकारी के अनुसार चालक कश्मीर सिंह गरौडू के पास शराब पीने बैठा हुआ था। यहां से वह बाहर निकला और अपनी कार में सवार हो गया। कार को रिवर्स गेयर लगाया और जैसे ही स्पीड दी तो कार पर नियंत्रण ही नहीं रहा। कार पीछे की ओर तेज गति के साथ जाती हुई यहां एक घर के आगंन में जा घुसी। आंगन में छोटे-छोटे बच्चे खेल रहे थे जिन्हें उनकी दादी ने हादसे से बचा लिया। महिला कांता देवी ने बताया कि हादसा शराब पीकर गाड़ी चलाने से हुआ है और यदि बच्चों को तुरंत नहीं हटाया जाता तो बड़ा हादसा हो सकता था।
जोगिंद्रनगर थाना पुलिस सूचना मिलते ही तुरंत घटनास्थल पर पहुंची और कार्रवाई शुरू की। लेकिन इतने में नशे में धूत चालक ने पुलिस के साथ भी बदतमीजि करना शुरू कर दिया। उल्टा पुलिस वालों को ही धमकाने लग गया। हालांकि पुलिस ने शराबी की स्थिति को देखते हुए उसके साथ पूरी शालिनता से व्यवहार किया। डीएसपी पधर संजीव सूद ने बताया कि चालक का ड्रंक एंड ड्राईव का चालान किया गया है और इसका मेडिकल भी करवाया गया है। चालान और सारी रिपोर्ट अदालत को भेज दी गई है। पुलिस के साथ जो बदसलूकी की है उसकी जानकारी भी रिपोर्ट में शामिल है।
ब्यूरो रिपोर्ट। कालाअंब। पुलिस थाना कालाअंब के तहत खैर वाला, विक्रमबाग में लड़ाई-झगड़े और मारपीट…
ब्यूरो रिपोर्ट। कांगड़ा। हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले में शराब ठेकों पर निर्धारित कीमत से…
ब्यूरो रिपोर्ट। नाहन। सिरमौर पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी, जुआ, मारपीट और अन्य मामलों…
निशेष शर्मा राजगढ़। राजगढ़ पुलिस ने नशे के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो युवकों को…
ब्यूरो रिपोर्ट चंबा। इरावती होटल में चल रही गोल्ड एग्जीबिशन के दौरान सोने की शुद्धता…
ब्यूरो रिपोर्ट। राजगढ़/पच्छाद। पुलिस थाना पच्छाद की टीम ने बडू साहिब के बखरोटी क्षेत्र में…