मुख्य समाचार

रामपुर : रामपुर के कुमसू गांव में खुला सहकारी राशन डिपो

रामपुर बुशहर (ललित ठाकुर/सब एडिटर),  

रामपुर उपमंडल की भड़ावली पंचायत के कुमसू गांव में सहकारी राशन डिपो खुल गया है। पंचायत प्रधान रक्षा देवी ने रिबन काटकर डिपो का विधिवत शुभारंभ किया। पिछले काफी लंबे समय से क्षेत्र के ग्रामीण डिपो खोलने की मांग कर रहे थे और अब उनकी मांग पूरी होने के बाद ग्रामीणों को सस्ते दामों पर घरद्वार सस्ता राशन मिलेगा। गौर हो कि राशन डिपो खुलने से भड़ावली पंचायत के चार गांव के सैकड़ों उपभोक्ताओं को लाभ मिलेगा। राशन डिपो खुलने से कुमसू, मतरेवल, नागीनाल और मथान गांव के करीब ३०० राशनकार्ड धारकों को अब घरद्वार ही सस्ते दामों पर राशन मिलेगा। अब राशन कार्ड धारकों को नोगली‌ डिपो की दौड़ नहीं लगानी पड़ेगी। कुमसू में डिपो खुलने से जहां ग्रामीणों की समय की बचत होगी, वहीं उनका किराया-भाड़ा भी बचेगा। इस अवसर पर पंचायत उपप्रधान बुद्धि सिंह, वार्ड मेंबर शेर सिंह, सविता और दामोदरी देवी विशेष रूप से मौजूद रहे। वहीं पंचायत प्रधान रक्षा देवी ने कहा कि राशन डिपो खुलने से चार गांव के सैकड़ों राशनकार्ड धारकों को घरद्वार ही सस्ते राशन का लाभ मिलेगा। राशनकार्ड धारकों को अब दूर के ‌डिपो नहीं जाना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि डिपो में राशन कार्ड धारकों को सस्ता राशन मुहैया करवाने की सुविधा भी शुरू कर दी गई। उन्होंने राशनकार्ड धारकों से राशन डिपो का लाभ उठाने का आग्रह भी किया है।

Himachal Darpan

Recent Posts

जमीन पर काम करने से रोका तो बिगड़ा मामला, महिला से मारपीट और कपड़े फाड़ने का आरोप

ब्यूरो रिपोर्ट। कालाअंब। पुलिस थाना कालाअंब के तहत खैर वाला, विक्रमबाग में लड़ाई-झगड़े और मारपीट…

12 hours ago

155 की बीयर के लिए मांगे 230, ग्राहक ने उठाया ऐसा कदम कि ठेका संचालक पर पड़ा भारी!

ब्यूरो रिपोर्ट। कांगड़ा। हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले में शराब ठेकों पर निर्धारित कीमत से…

15 hours ago

सिरमौर में पुलिस का शिकंजा: 19.44 ग्राम चिट्टा बरामद, दो गिरफ्तार

ब्यूरो रिपोर्ट। नाहन। सिरमौर पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी, जुआ, मारपीट और अन्य मामलों…

17 hours ago

राजगढ़ में चिट्टा तस्करी पर पुलिस की कार्रवाई, ट्रक से 3.17 ग्राम हेरोइन बरामद; दो गिरफ्तार

निशेष शर्मा राजगढ़। राजगढ़ पुलिस ने नशे के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो युवकों को…

4 days ago

चंबा में गोल्ड टेस्टिंग मशीन पर उठे सवाल, 24 कैरेट के कड़े को 22 कैरेट बताने पर मचा बवाल

ब्यूरो रिपोर्ट चंबा। इरावती होटल में चल रही गोल्ड एग्जीबिशन के दौरान सोने की शुद्धता…

4 days ago

बडू साहिब में जुए का भंडाफोड़, ताश की बाजी लगाते 7 दबोचे; 75,390 रुपये बरामद

ब्यूरो रिपोर्ट। राजगढ़/पच्छाद। पुलिस थाना पच्छाद की टीम ने बडू साहिब के बखरोटी क्षेत्र में…

4 days ago