रामपुर बुशहर (ललित ठाकुर/सब एडिटर),
रामपुर उपमंडल की भड़ावली पंचायत के कुमसू गांव में सहकारी राशन डिपो खुल गया है। पंचायत प्रधान रक्षा देवी ने रिबन काटकर डिपो का विधिवत शुभारंभ किया। पिछले काफी लंबे समय से क्षेत्र के ग्रामीण डिपो खोलने की मांग कर रहे थे और अब उनकी मांग पूरी होने के बाद ग्रामीणों को सस्ते दामों पर घरद्वार सस्ता राशन मिलेगा। गौर हो कि राशन डिपो खुलने से भड़ावली पंचायत के चार गांव के सैकड़ों उपभोक्ताओं को लाभ मिलेगा। राशन डिपो खुलने से कुमसू, मतरेवल, नागीनाल और मथान गांव के करीब ३०० राशनकार्ड धारकों को अब घरद्वार ही सस्ते दामों पर राशन मिलेगा। अब राशन कार्ड धारकों को नोगली डिपो की दौड़ नहीं लगानी पड़ेगी। कुमसू में डिपो खुलने से जहां ग्रामीणों की समय की बचत होगी, वहीं उनका किराया-भाड़ा भी बचेगा। इस अवसर पर पंचायत उपप्रधान बुद्धि सिंह, वार्ड मेंबर शेर सिंह, सविता और दामोदरी देवी विशेष रूप से मौजूद रहे। वहीं पंचायत प्रधान रक्षा देवी ने कहा कि राशन डिपो खुलने से चार गांव के सैकड़ों राशनकार्ड धारकों को घरद्वार ही सस्ते राशन का लाभ मिलेगा। राशनकार्ड धारकों को अब दूर के डिपो नहीं जाना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि डिपो में राशन कार्ड धारकों को सस्ता राशन मुहैया करवाने की सुविधा भी शुरू कर दी गई। उन्होंने राशनकार्ड धारकों से राशन डिपो का लाभ उठाने का आग्रह भी किया है।
नाहन (संध्या कश्यप ,संवाददाता ), नाहन शहर के रानी का बाग़ क्षेत्र में 29 मार्च…
ब्यूरो रिपोर्ट हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिला के उपमंडल धीरा के तहत आने वाली ग्राम…
ब्यूरो रिपोर्ट। हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग (एचपीआरसीए) ने प्रारंभिक शिक्षा विभाग में टीजीटी (मेडिकल)…
चंबा (ओपी शर्मा ,संवाददाता ), विश्वप्रसिद्ध चौरासी मंदिर परिसर, भरमौर में स्थित भगवान धर्मराज मंदिर…
रामपुर बुशहर (सुरजीत नेगी,संवाददाता ), नाथपा झाकड़ी हाइड्रो पॉवर स्टेशन में आज 28 मार्च, 2026…
शिमला (विकास शर्मा ,ब्यूरो चीफ ), दिनांक 27.03.2026 को पुलिस को एक शिकायतपत्र प्राप्त हुआ…