मुख्य समाचार

सोलन : हरिपुर आंगनबाड़ी में अंतरराष्ट्रीय कंगारू केयर जागरूकता दिवस आयोजित

सोलन (कमलजीत/संवाददाता),

स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग सोलन के सौजन्य से आज सोलन ज़िला के कुमारहट्टी की हरिपुर आंगनबाड़ी  में अंतरराष्ट्रीय कंगारू केयर जागरूकता दिवस का आयोजन किया गया | आयोजन की अध्यक्षता बी.सी.सी समन्वयक राधा चौहान ने की | राधा चौहान ने इस अवसर पर उपस्थित महिलाओं को कंगारू केयर के बारे में विस्तृत जानकारी दी | उन्होंने कहा कि माँ और शिशु के बीच स्किन-टू-स्किन कांटेक्ट को कंगारू केयर कहते है | इसके हर एक सेशन में माँ कुछ घंटों तक शिशु को अपने सीने से लगाकर रखती है | इसके लिए शिशु को डायपर के अतिरिक्त कुछ नहीं पहनाया जाता | उन्होंने कहा कि कंगारू केयर से नवजात शिशु के शरीर के ऊतकों और अंगों तक पहुंचने वाली ऑक्सीजन में वृद्धि होती है। इससे शिशु के अंगों के विकास में मदद मिलती है और उसका वजन भी बढ़ता है | राधा चैहान ने कहा कि कंगारू केयर माता के अतिरिक्त शिशु के पिता, दादी या घर का कोई अन्य सदस्य भी कर सकता है | उन्होंने कहा कि कंगारू केयर एक दिन में न्यूनतम एक घंटा देना आवश्यक है | इस अवसर पर स्वास्थ्य विभाग से आहार विशेषज्ञ प्रेरणा हेटा ने कंगारू केयर के फायदों के बारे में विस्तृत जानकारी दी | इस अवसर पर प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन भी किया गया जिसमे विजेता रही महिलाओं को नगद पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया और इस अवसर पर हरिपुर आंगनबाड़ी कार्यकर्ता भी उपस्थित थी |

Himachal Darpan

Recent Posts

नाहन के रानी का बाग़ में 29 मार्च को बिजली रहेगी बंद

नाहन (संध्या कश्यप ,संवाददाता ), नाहन शहर के रानी का बाग़ क्षेत्र में 29 मार्च…

16 hours ago

अंडमान-निकोबार में तैनात हिमाचल के अधिकारी अनुपम मेहता का निधन।

ब्यूरो रिपोर्ट हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिला के उपमंडल धीरा के तहत आने वाली ग्राम…

17 hours ago

टीजीटी (मेडिकल) भर्ती का अंतिम परिणाम घोषित, 166 अभ्यर्थी चयनित

ब्यूरो रिपोर्ट। हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग (एचपीआरसीए) ने प्रारंभिक शिक्षा विभाग में टीजीटी (मेडिकल)…

17 hours ago

फरियादी सीधे भगवान को लिख रहे चिट्ठियां, भरमौर के धर्मराज मंदिर पहुंच रहे देशभर से पत्र बने चर्चा का विषय

चंबा (ओपी शर्मा ,संवाददाता ), विश्वप्रसिद्ध चौरासी मंदिर परिसर, भरमौर में स्थित भगवान धर्मराज मंदिर…

19 hours ago

नाथपा झाकड़ी हाइड्रो पॉवर स्टेशन में 90वीं हिंदी कार्यशाला का आयोजन

रामपुर बुशहर (सुरजीत नेगी,संवाददाता ), नाथपा झाकड़ी हाइड्रो पॉवर स्टेशन में आज 28 मार्च, 2026…

19 hours ago

कालीबाड़ी मंदिर जाने वाला व्यक्ति निकला APG यूनिवर्सिटी का छात्र, पुलिस ने दी क्लीन चिट

शिमला (विकास शर्मा ,ब्यूरो चीफ ), दिनांक 27.03.2026 को पुलिस को एक शिकायतपत्र प्राप्त हुआ…

19 hours ago