मुख्य समाचार

मंडी : बीबीएमबी कॉलोनी में सड़क पर चल रही कार में लगी आग, दंपति ने कूदकर बचाई जान

मंडी (नितेश सैनी/संवाददाता),

सुंदरनगर के बीबीएमबी कॉलोनी में सड़क पर चल रही कार में अचानक आग लग गई। लेकिन गनीमत रही कि कार में सवार दंपति ने कूदकर अपनी जान बचा ली। मौके पर पहुंची दमकल की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया लेकिन कार पूरी तरह से जलकर राख हो गई है। वही कार मालिक ने बीएसएल पुलिस थाना में मामला दर्ज करवाया है। आग लगने का कारण शार्ट सर्किट बताया जा रहा है। यह हादसा आज सुबह पेश आया। जानकारी के अनुसार सुंदरनगर के पुराना बाजार निवासी 62 वर्षीय विनोद कपूर अपनी पत्नी माधवी कपूर के साथ नेरचौक की ओर जा रहे थे लेकिन जीरोचौक पहुंचने से पहले ही कार से अचानक धुआं उठना शुरू हुआ। उसी दौरान उन्होंने गाड़ी को साइड में खड़ा किया और तुरंत गाड़ी से बाहर निकल गए। इससे पहले पति-पत्नी कुछ कर पाते कार धू-धू जल गई। थोड़ी ही देर में आग की लपटें आसमान छूने लगी। तुरंत स्थानीय लोगों ने दमकल विभाग की टीम को सूचित किया। मौके पर पहुंचकर दमकल विभाग की टीम ने आग पर काबू पाया लेकिन उस समय तक कार पूरी तरह से जलकर राख हो चुकी थी। जानकारी देते हुए कार मालिक विनोद कपूर ने बताया कि वह अपनी पत्नी के साथ पुराना बाजार से नेरचौक की तरफ जा रहे थे लेकिन अचानक कार में आग लग गई। उन्होंने आरोप लगाया कि दमकल विभाग के कर्मचारी आग पर काबू पाने के लिए 30 से 45 मिनट देरी से पहुंचे जिस कारण कार पूरी तरह से जलकर राख हो गई। वही दमकल विभाग के अधिकारी दिनेश सागर ने बताया कि सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पा लिया है और कहा कि कार मालिक द्वारा लगाए गए सभी आरोप निराधार है।

Himachal Darpan

Recent Posts

हिमाचल में बदला मौसम का मिजाज: 5 जिलों में ऑरेंज अलर्ट, बर्फबारी से बढ़ी मुश्किले

ब्यूरो रिपोर्ट। हिमाचल प्रदेश में मौसम ने एक बार फिर करवट ले ली है। भारत…

9 hours ago

नाहन के रानी का बाग़ में 29 मार्च को बिजली रहेगी बंद

नाहन (संध्या कश्यप ,संवाददाता ), नाहन शहर के रानी का बाग़ क्षेत्र में 29 मार्च…

1 day ago

अंडमान-निकोबार में तैनात हिमाचल के अधिकारी अनुपम मेहता का निधन।

ब्यूरो रिपोर्ट हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिला के उपमंडल धीरा के तहत आने वाली ग्राम…

1 day ago

टीजीटी (मेडिकल) भर्ती का अंतिम परिणाम घोषित, 166 अभ्यर्थी चयनित

ब्यूरो रिपोर्ट। हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग (एचपीआरसीए) ने प्रारंभिक शिक्षा विभाग में टीजीटी (मेडिकल)…

1 day ago

फरियादी सीधे भगवान को लिख रहे चिट्ठियां, भरमौर के धर्मराज मंदिर पहुंच रहे देशभर से पत्र बने चर्चा का विषय

चंबा (ओपी शर्मा ,संवाददाता ), विश्वप्रसिद्ध चौरासी मंदिर परिसर, भरमौर में स्थित भगवान धर्मराज मंदिर…

1 day ago

नाथपा झाकड़ी हाइड्रो पॉवर स्टेशन में 90वीं हिंदी कार्यशाला का आयोजन

रामपुर बुशहर (सुरजीत नेगी,संवाददाता ), नाथपा झाकड़ी हाइड्रो पॉवर स्टेशन में आज 28 मार्च, 2026…

1 day ago