अपराध /दुर्घटना

मंडी : थार गाड़ी ने 8 वर्षीय स्कूली छात्रा को मारी टक्कर, छात्रा की मौत

सुंदरनगर (नितेश सैनी/संवाददाता),

हिमाचल प्रदेश में सड़क हादसों का दौर जारी है और लगातार मामलों में इजाफा होता जा रहा है। ताजा मामले में मंडी जिला के पुलिस थाना धनोटू के अंतर्गत चंडीगढ़ मनाली नेशनल हाईवे पर तरोट में एक थार गाड़ी ने 8 वर्षीय स्कूली छात्रा को टक्कर मार दी जिस कारण छात्रा की मौत हो गई। वहीं पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार वीरवार दोपहर करीब 1 बजे चंडीगढ़ मनाली नेशनल हाईवे पर तरोट के समीप सुंदरनगर के मॉडल स्कूल में तीसरी कक्षा में पढ़ने वाली 8 वर्षीय अक्षिता पुत्री संजय कुमार निवासी तरोट स्कूल बस से उतरकर सर्विस रोड की तरफ गई तो एक थार गाड़ी नंबर HP31ई-1395 ने उसे टक्कर मार दी जिस कारण बच्ची के सिर, बाजू और शरीर के अन्य भागों पर गंभीर चोट आई। आनन-फानन में थार चालक ने बच्ची को मेडिकल कॉलेज नेरचौक पहुंचाया जहां से उसकी गंभीर हालत को देखते हुए डाक्टरों ने पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया लेकिन हराबाग के समीप बच्ची ने दम तोड़ दिया। वहीं सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंच कर कार चालक तुषार चौहान पुत्र नरेश चौहान के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामले की पुष्टि करते हुए डीएसपी सुंदरनगर दिनेश कुमार ने बताया कि पुलिस ने आरोपी गाड़ी चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और पुलिस मामले को लेकर गहनता से जांच कर रही है।

Himachal Darpan

Recent Posts

हिमाचल में बदला मौसम का मिजाज: 5 जिलों में ऑरेंज अलर्ट, बर्फबारी से बढ़ी मुश्किले

ब्यूरो रिपोर्ट। हिमाचल प्रदेश में मौसम ने एक बार फिर करवट ले ली है। भारत…

15 minutes ago

नाहन के रानी का बाग़ में 29 मार्च को बिजली रहेगी बंद

नाहन (संध्या कश्यप ,संवाददाता ), नाहन शहर के रानी का बाग़ क्षेत्र में 29 मार्च…

18 hours ago

अंडमान-निकोबार में तैनात हिमाचल के अधिकारी अनुपम मेहता का निधन।

ब्यूरो रिपोर्ट हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिला के उपमंडल धीरा के तहत आने वाली ग्राम…

18 hours ago

टीजीटी (मेडिकल) भर्ती का अंतिम परिणाम घोषित, 166 अभ्यर्थी चयनित

ब्यूरो रिपोर्ट। हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग (एचपीआरसीए) ने प्रारंभिक शिक्षा विभाग में टीजीटी (मेडिकल)…

19 hours ago

फरियादी सीधे भगवान को लिख रहे चिट्ठियां, भरमौर के धर्मराज मंदिर पहुंच रहे देशभर से पत्र बने चर्चा का विषय

चंबा (ओपी शर्मा ,संवाददाता ), विश्वप्रसिद्ध चौरासी मंदिर परिसर, भरमौर में स्थित भगवान धर्मराज मंदिर…

20 hours ago

नाथपा झाकड़ी हाइड्रो पॉवर स्टेशन में 90वीं हिंदी कार्यशाला का आयोजन

रामपुर बुशहर (सुरजीत नेगी,संवाददाता ), नाथपा झाकड़ी हाइड्रो पॉवर स्टेशन में आज 28 मार्च, 2026…

20 hours ago