मुख्य समाचार

रणेश राणा ने नई दिल्ली में संभाला नेशनल युनियन ऑफ़ जर्नलिस्ट के उपाध्यक्ष का कार्यभार

राजगढ़ (निशेष शर्मा/संवाददाता),

भारत के सबसे बड़े मीडिया संगठन नेशनल यूनियन ऑफ़ जर्नलिस्टस (इंडिया) के नवनिर्वाचित उपाध्यक्ष हिमाचल से ताल्लुक रखने वाले रणेश राणा ने अपना कार्यभार संभाल लिया। रणेश राणा ने राष्ट्रीय अध्यक्ष रास बिहारी के समक्ष विधिवत तौर पर हस्ताक्षर करके अपना कार्यभार संभाला। अब वह महीने में चार दिन दिल्ली मुख्य कार्यालय में बैठेंगे। हिमाचल प्रदेश यूनियन ऑफ़ जर्नलिस्टस के प्रदेश संगठन मंत्री गोपाल दत शर्मा व वरिष्ठ उपाध्यक्ष सुरेंद्र अत्री की ओर से जारी प्रैस ब्यान में बताया गया कि इससे पहले राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रणेश राणा ने राष्ट्रीय अध्यक्ष रास बिहारी को चिंतपूर्णी माता की चुनरी पहना कर सम्मानित किया | वहीं रास बिहारी ने रणेश राणा का मुंह मीठा करवाकर उनको कार्यभार सौंपा। सुरेंद्र शर्मा ने अपनी हिमाचल इकाई का वार्षिक कैलेंडर भी राष्ट्रीय अध्यक्ष को भेंट किया और वहां चलाई जा रही गतिविधियों की विस्तार से जानकारी दी। रणेश राणा ने कहा कि शीघ्र ही वह हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री के साथ बैठक कर प्रांत के पत्रकारों की मांगे उनके समक्ष रखेंगे और उसके बाद राष्ट्रीय अध्यक्ष के दिशा निर्देशानुसार जहां भी उनकी डयूटी लगेगी वह उसको निभाने का प्रयास करेंगे। वहीं 28 मई को कानफेडरेशन आफ न्यूज पेपर एंड न्यूज एजेंसी एम्पलॉय एसोसिएशन द्वारा रखी गई बैठक में भी राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रणेश राणा शिरकत करेंगे। रणेश राणा 19 मई के बाद हिमाचल प्रदेश के नूरपुर, नगरोटा बगवां, जोगिंद्र नगर व मंडी का प्रवास करेंगे इस दौरान प्रदेश संगठन मंत्री भी उनके साथ रहेंगे | इस दौरान वे सभी प्रैस क्लबो के साथ बैठके करेंगे और पत्रकारो की समस्याओं व मांगो को लेकर उनके साथ विचार विमर्श करेंगे।

Himachal Darpan

Recent Posts

हिमाचल में बदला मौसम का मिजाज: 5 जिलों में ऑरेंज अलर्ट, बर्फबारी से बढ़ी मुश्किले

ब्यूरो रिपोर्ट। हिमाचल प्रदेश में मौसम ने एक बार फिर करवट ले ली है। भारत…

2 hours ago

नाहन के रानी का बाग़ में 29 मार्च को बिजली रहेगी बंद

नाहन (संध्या कश्यप ,संवाददाता ), नाहन शहर के रानी का बाग़ क्षेत्र में 29 मार्च…

19 hours ago

अंडमान-निकोबार में तैनात हिमाचल के अधिकारी अनुपम मेहता का निधन।

ब्यूरो रिपोर्ट हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिला के उपमंडल धीरा के तहत आने वाली ग्राम…

20 hours ago

टीजीटी (मेडिकल) भर्ती का अंतिम परिणाम घोषित, 166 अभ्यर्थी चयनित

ब्यूरो रिपोर्ट। हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग (एचपीआरसीए) ने प्रारंभिक शिक्षा विभाग में टीजीटी (मेडिकल)…

20 hours ago

फरियादी सीधे भगवान को लिख रहे चिट्ठियां, भरमौर के धर्मराज मंदिर पहुंच रहे देशभर से पत्र बने चर्चा का विषय

चंबा (ओपी शर्मा ,संवाददाता ), विश्वप्रसिद्ध चौरासी मंदिर परिसर, भरमौर में स्थित भगवान धर्मराज मंदिर…

21 hours ago

नाथपा झाकड़ी हाइड्रो पॉवर स्टेशन में 90वीं हिंदी कार्यशाला का आयोजन

रामपुर बुशहर (सुरजीत नेगी,संवाददाता ), नाथपा झाकड़ी हाइड्रो पॉवर स्टेशन में आज 28 मार्च, 2026…

22 hours ago