राजगढ़ (पवन तोमर/ब्यूरो चीफ),
कलगीधर ट्रस्ट के तत्वाधान में अकाल मनोरोग व नशामुक्ति केंद्र बडू साहिब द्वारा विभिन्न क्षेत्रों में सात नशामुक्ति जागरूकता शिविर का आयोजन किया जा रहा है। काउंसििलग साईकोलाॅजिस्ट पूजा साहनी ने बताया कि नशे की आदत को छुड़ाने के लिए विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा उचित सलाह और उपचार किया जाएगा। कार्यक्रम के अनुसार 10 मई को नगर पंचायत राजगढ़, 12 मई को गुरूद्वारा नाहन, 15 मई को गुरूद्वारा पांवटा साहिब, 18 मई को सरांहा अस्पाताल, 21 मई को एपेक्स हाॅस्पिटल सोलन, 24 मई को पंचायत घर नौहराधार और 27 मई को पंचायत घर गड़खल में नशामुक्ति शिविर आयोजित किए जाएंगे। यह जानकारी अकाल नशामुक्ति केंद्र के निदेशक डॉ. कर्नल राजिन्द्र सिंह ने दी है | उन्होने बताया कि शिविर में नशे से पीड़ित रोगियों की जांच का समय प्रातः10 बजे से दोपहर बाद 2 बजे तक रहेगा। शिविर में भाग लेने के लिए नशा मुक्ति केंद्र की विधि पॉल के मोबाईल नंबर 7018495657 और काउंसििलग साईकोलाॅजिस्ट पूजा साहनी के मोबाईल नंबर 8894551000 पर संपर्क कर सकते हैं ।
ब्यूरो रिपोर्ट। हिमाचल प्रदेश में मौसम ने एक बार फिर करवट ले ली है। भारत…
नाहन (संध्या कश्यप ,संवाददाता ), नाहन शहर के रानी का बाग़ क्षेत्र में 29 मार्च…
ब्यूरो रिपोर्ट हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिला के उपमंडल धीरा के तहत आने वाली ग्राम…
ब्यूरो रिपोर्ट। हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग (एचपीआरसीए) ने प्रारंभिक शिक्षा विभाग में टीजीटी (मेडिकल)…
चंबा (ओपी शर्मा ,संवाददाता ), विश्वप्रसिद्ध चौरासी मंदिर परिसर, भरमौर में स्थित भगवान धर्मराज मंदिर…
रामपुर बुशहर (सुरजीत नेगी,संवाददाता ), नाथपा झाकड़ी हाइड्रो पॉवर स्टेशन में आज 28 मार्च, 2026…