मुख्य समाचार

रामपुर : रामपुर की लालसा पंचायत के शांदल गांव में भालू का आतंक

रामपुर बुशहर (ललित ठाकुर/सब एडिटर),  

रामपुर उपमंडल के अंतर्गत आने वाली लालसा पंचायत के तहत शांदल गांव में बीते दो दिनों से भालू का आतंक छाया हुआ है। जंगली भालू के रिहाइशी बस्ती में आने से जहाँ क्षेत्र में भय का माहौल बना हुआ वही शिकार की तलाश में भालू अब तक दो घरों को भी नुकसान पहुंचा चुका है। वही प्रत्यक्षदर्शियों द्वारा सूचना के मुताबिक करीब एक सप्ताह से क्षेत्र में भालू की मौजूदगी देखी जा रही है। वही स्थानीय लोगो का आरोप है कि वन विभाग को बार बार सूचित करने के बावजूद भी अभी तक विभाग हरकत में नहीं आया है, जिसको लेकर लोगों में खासा रोष है। पंचायत उप प्रधान तुला राम शर्मा, वार्ड सदस्य रमेश चन्द सहित विमल शर्मा व संतोष शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि भालू ने शांदल गांव निवासी मैना देवी पत्नि मिसरुमल और केसर सिंह पुत्र श्यामलाल के रिहाइशी घरों को नुकसान पहुंचाया है। जिसके निशान दीवारों पर और तख्तों पर देखे जा सकते हैं। वही भालू द्वारा अनाज रखने वाले गोदाम का दरवाजा और एक मकान की दीवार तोड़ी है। उन्होंने बताया कि वन विभाग को बार बार सूचित करने पर भी मामले के प्रति गम्भीरता नहीं दिखाई जा रही है। उन्होंने विभाग से मांग करते हुए कहा कि जल्द से जल्द शांदल गांव के आसपास सीसीटीवी स्थापित किए जाए, ताकि भालू की मौजूदगी का पता कर उसे पकड़ने में सफलता मिल सके। वही ग्रामीणों ने चिंता जताते हुए कहा कि यदि किसी तरह की अनहोनी सामने आती है तो उसका जिम्मेवार वन विभाग होगा।

Himachal Darpan

Recent Posts

हिमाचल में बदला मौसम का मिजाज: 5 जिलों में ऑरेंज अलर्ट, बर्फबारी से बढ़ी मुश्किले

ब्यूरो रिपोर्ट। हिमाचल प्रदेश में मौसम ने एक बार फिर करवट ले ली है। भारत…

6 hours ago

नाहन के रानी का बाग़ में 29 मार्च को बिजली रहेगी बंद

नाहन (संध्या कश्यप ,संवाददाता ), नाहन शहर के रानी का बाग़ क्षेत्र में 29 मार्च…

24 hours ago

अंडमान-निकोबार में तैनात हिमाचल के अधिकारी अनुपम मेहता का निधन।

ब्यूरो रिपोर्ट हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिला के उपमंडल धीरा के तहत आने वाली ग्राम…

1 day ago

टीजीटी (मेडिकल) भर्ती का अंतिम परिणाम घोषित, 166 अभ्यर्थी चयनित

ब्यूरो रिपोर्ट। हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग (एचपीआरसीए) ने प्रारंभिक शिक्षा विभाग में टीजीटी (मेडिकल)…

1 day ago

फरियादी सीधे भगवान को लिख रहे चिट्ठियां, भरमौर के धर्मराज मंदिर पहुंच रहे देशभर से पत्र बने चर्चा का विषय

चंबा (ओपी शर्मा ,संवाददाता ), विश्वप्रसिद्ध चौरासी मंदिर परिसर, भरमौर में स्थित भगवान धर्मराज मंदिर…

1 day ago

नाथपा झाकड़ी हाइड्रो पॉवर स्टेशन में 90वीं हिंदी कार्यशाला का आयोजन

रामपुर बुशहर (सुरजीत नेगी,संवाददाता ), नाथपा झाकड़ी हाइड्रो पॉवर स्टेशन में आज 28 मार्च, 2026…

1 day ago