मुख्य समाचार

सिरमौर : कायरा पाठशाला में पिछले 9 महीने से अध्यापक के पद खाली

राजगढ़ (निशेष शर्मा/संवाददाता),

शिक्षाखंड नौहराधार के अंतर्गत आने वाले राजकीय प्राथमिक पाठशाला कायरा में अभिवावकों को अपने बच्चे की चिंता सता रही है यहां पिछले साल जुलाई में अध्यापक के पद खाली है | यहां स्कूल में हफ्ते में अलग-अलग स्कूल से अध्यापक बच्चों को पढ़ाने के लिए दो दो दिन के लिए आते हैं | यह स्कूल वर्ष 2017 में पूर्व मुख्य संसदीय सचिव और रेणुका जी विधानसभा से विधायक विनय कुमार के आग्रह पर तत्कालीन मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने दुर दराज क्षेत्र होने की वजह से लोगों की समास्या को देखते हुए खोला था उस समय अध्यापक का इंतजाम भी किया है | पिछली जय राम सरकार ने स्कूल के कमरे का इंतजाम भी किया लेकिन वर्ष 2022 में उक्त अध्यापक ने भी तबादला करा दिया और स्कूल खाली हो गया | इस स्कूल में वर्तमान समय में 10 बच्चे शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं | अभिवावकों ने चेतावनी दी है कि यदि समय रहते नियमित अध्यापक तैनात नहीं किया तो मजबूरन अपने बच्चों कों यहां से हटा कर दूसरे स्कूल में डाल देंगे | एसएमसी अध्यक्ष बेद प्रकाश ने बताया कि अगर जल्दी ही समास्या का समाधान नहीं हुआ तो मजबूरन अपने बच्चों को दूसरे स्कूल में डाल देंगे | उन्होंने सरकार से जल्दी ही यहां नियमित अध्यापक तैनात करने का आग्रह किया | शिक्षा खंड अधिकारी राम किशन नौहराधार ने बताया कि प्राथमिक पाठशाला कायरा में पिछले 9 महीने से अध्यापक नहीं है | इस बारे में उच्च अधिकारियों को बताया गया है | शिक्षा खंड नौहराधार में यह एकमात्र ऐसा स्कूल है जहां पर एक भी अध्यापक नहीं है |

Himachal Darpan

Recent Posts

“एंट्री टैक्स के विरोध में उबाल: हाईवे जाम, 31 मार्च से पंजाब-हिमाचल एंट्री प्वाइंट बंद करने की चेतावनी”“

ब्यूरो रिपोर्ट। पंजाब में स्टेट एंट्री टैक्स के खिलाफ विरोध लगातार तेज होता जा रहा…

2 hours ago

HRTC चालक पर हमला, कर्मचारियों में रोष; सख्त कार्रवाई की मांग

निशेष शर्मा राजगढ़। हिमाचल प्रदेश के राजगढ़ क्षेत्र के चूरवाधार मार्ग पर हिमाचल पथ परिवहन…

12 hours ago

कन्या पूजन के बहाने मासूम से दुष्कर्म का आरोप, ऊना में सनसनी

ब्यूरो रिपोर्ट ऊना। हिमाचल प्रदेश के ऊना जिला के अंब उपमंडल के एक गांव में…

15 hours ago

सोलन में धारदार हथियारों से हमला: तीन घायल, 20 आरोपी गिरफ्तार

ब्यूरो रिपोर्ट हिमाचल प्रदेश के सोलन जिला में धारदार हथियारों से हमला कर तीन युवकों…

15 hours ago

भीषण सड़क हादसा: खाई में गिरी कार, दो की मौके पर व रास्ते में मौत

हेमंत चौहान श्री रेणुका जी जिला सिरमौर के श्रीरेणुकाजी विधानसभा क्षेत्र में रविवार दोपहर एक…

15 hours ago

हिमाचल में बदला मौसम का मिजाज: 5 जिलों में ऑरेंज अलर्ट, बर्फबारी से बढ़ी मुश्किले

ब्यूरो रिपोर्ट। हिमाचल प्रदेश में मौसम ने एक बार फिर करवट ले ली है। भारत…

24 hours ago