अपराध /दुर्घटना

मंडी : 150 मीटर गहरी खाई में लुढ़की ऑल्टो कार, सेना के जवान सहित दो की मौत

मंडी (नितेश सैनी/संवाददाता),

मंडी जिला के पुलिस थाना औट के तहत एक ऑल्टो कार 150 मीटर गहरी खाई में लुढ़कने के कारण उसमें बैठे दो युवकों की दर्दनाक मौत हो गई है। मामले में पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार पुलिस थाना औट के तहत कटौला सड़क मार्ग पर रोपा राहला में एक कार नंबर एचपी-34सी-2282 दुर्घनाग्रस्त होने से उसके अंदर बैठे दो युवकों की मौत हो गई है। देर रात घटना पेश आने के कारण इसकी जानकारी सुबह ही लोगों को लग पाई। इसके उपरांत घटना की सूचना पुलिस थाना को दी गई जिस पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। मृतकों की शिनाख्त रमेश कुमार (40) पुत्र करमे राम निवासी गांव तारेल डाकघर राहला जिला मंडी और पदम राम (32) पुत्र काले राम निवासी तारेल डाकघर राहला जिला मंडी के तौर पर हुई है। मृतक रमेश कुमार भारतीय सेना में कार्यरत था और एक हफ्ते पहले ही घर छुट्टी पर आया था। मृतक वर्ष 2005 में भारतीय सेना में भर्ती हुआ था और आसाम राइफल में कार्यरत था। मामले की पुष्टि करते हुए एएसपी मंडी सागर चंद्र ने कहा कि मामले में पुलिस थाना औट द्वारा आईपीसी की धारा 279, 337 और 304-ए के तहत एफआईआर दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है। उन्होंने कहा कि मामले में पुलिस द्वारा गहनता से जांच की जा रही है।

Himachal Darpan

Recent Posts

हिमाचल में बदला मौसम का मिजाज: 5 जिलों में ऑरेंज अलर्ट, बर्फबारी से बढ़ी मुश्किले

ब्यूरो रिपोर्ट। हिमाचल प्रदेश में मौसम ने एक बार फिर करवट ले ली है। भारत…

21 minutes ago

नाहन के रानी का बाग़ में 29 मार्च को बिजली रहेगी बंद

नाहन (संध्या कश्यप ,संवाददाता ), नाहन शहर के रानी का बाग़ क्षेत्र में 29 मार्च…

18 hours ago

अंडमान-निकोबार में तैनात हिमाचल के अधिकारी अनुपम मेहता का निधन।

ब्यूरो रिपोर्ट हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिला के उपमंडल धीरा के तहत आने वाली ग्राम…

18 hours ago

टीजीटी (मेडिकल) भर्ती का अंतिम परिणाम घोषित, 166 अभ्यर्थी चयनित

ब्यूरो रिपोर्ट। हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग (एचपीआरसीए) ने प्रारंभिक शिक्षा विभाग में टीजीटी (मेडिकल)…

19 hours ago

फरियादी सीधे भगवान को लिख रहे चिट्ठियां, भरमौर के धर्मराज मंदिर पहुंच रहे देशभर से पत्र बने चर्चा का विषय

चंबा (ओपी शर्मा ,संवाददाता ), विश्वप्रसिद्ध चौरासी मंदिर परिसर, भरमौर में स्थित भगवान धर्मराज मंदिर…

20 hours ago

नाथपा झाकड़ी हाइड्रो पॉवर स्टेशन में 90वीं हिंदी कार्यशाला का आयोजन

रामपुर बुशहर (सुरजीत नेगी,संवाददाता ), नाथपा झाकड़ी हाइड्रो पॉवर स्टेशन में आज 28 मार्च, 2026…

20 hours ago