शिमला (विकास शर्मा/ब्यूरो चीफ),
निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त शिमला आदित्य नेगी ने आज यहां बताया कि शिमला नगर निगम चुनावों में मतदाता की पहचान के लिए भारत निर्वाचन आयोग द्वारा जारी मतदाता पहचान पत्र के अतिरिक्त 17 दस्तावेज मान्य होंगे। उन्होने बताया कि राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा जारी सूचि के अनुसार पासपोर्ट, ड्राइविंग लाईसेंस, पैेनकार्ड, कर्मचारियों के पहचान पत्र जो राज्य, केन्द्र या स्थानीय शहरी निकाय द्वारा जारी किए गए हैं, बैंक, किसान या डाकघर पासबुक, राशन कार्ड, अनुसूचित जाति, अनुसूचित जन जाति या पिछड़ा वर्ग प्रमाण पत्र, छात्र पहचान पत्र, सम्पति दस्तावेज, शस्त्र लाईसेंस, परिवहन विभाग द्वारा जारी कडंक्टर लाईसेंस, पेंशन दस्तावेज, पूर्व सैनिक, विधवा दस्तावेज, रेल व बस पास, विकलांगता पहचान पत्र, स्वतंत्रता सैनानी पहचान पत्र व आधार कार्ड मान्य दस्तावेज होंगे। उपायुक्त ने बताया कि शिमला नगर निगम के लिए 2 मई को मतदान होगा तथा मतदान कर्मियों के दल राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला छोटा शिमला से रवाना कर दिए गए हैं। उन्होंने बताया कि शिमला नगर निगम के 34 वार्डों के लिए 149 मतदान केन्द्र स्थापित किए गए हैं जिसमें 153 मतदान दल नियुक्त किये गए हैं। उन्होंने बताया कि शिमला नगर निगम के 34 वार्डों के लिए कुल 93920 मतदाता भाग लेंगे जिसमें 49759 पुरुष और 44161 महिलाएं शामिल हैं। उन्होंने बताया कि 02 मई को मतदान प्रातः 8 बजे से लेकर सायं 04 बजे तक होगा और 04 मई को मतों की गिनती प्रातः 10 बजे से होगी।
ब्यूरो रिपोर्ट। हिमाचल प्रदेश में मौसम ने एक बार फिर करवट ले ली है। भारत…
नाहन (संध्या कश्यप ,संवाददाता ), नाहन शहर के रानी का बाग़ क्षेत्र में 29 मार्च…
ब्यूरो रिपोर्ट हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिला के उपमंडल धीरा के तहत आने वाली ग्राम…
ब्यूरो रिपोर्ट। हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग (एचपीआरसीए) ने प्रारंभिक शिक्षा विभाग में टीजीटी (मेडिकल)…
चंबा (ओपी शर्मा ,संवाददाता ), विश्वप्रसिद्ध चौरासी मंदिर परिसर, भरमौर में स्थित भगवान धर्मराज मंदिर…
रामपुर बुशहर (सुरजीत नेगी,संवाददाता ), नाथपा झाकड़ी हाइड्रो पॉवर स्टेशन में आज 28 मार्च, 2026…