मुख्य समाचार

मंडी : लोगों की समस्याओं के निदान के लिए 24 घंटे उपलब्ध रहेंगे एसडीएम सुंदरनगर

मंडी (नितेश सैनी/संवाददाता),

एसडीएम गिरीश सुमरा ने कहा कि सुंदरनगर की जनता की समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर हल करने का प्रयास किया जाएगा। सरकार द्वारा उन्हें सौंपी गई इस जिम्मेवारी पर भी लोगों की सहभागिता से खरा उतरने का प्रयास रहेगा। अपना पदभार ग्रहण करने के बाद पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि सुंदरनगर शहर में विभिन्न सामाजिक संस्थाओं के प्रतिनिधियों से मिलकर विकास की संभावनाओं को तलाशा जाएगा। विकास के कार्यों पर हमेशा कार्य करने की आवश्यकता रहती है। प्रदेश सरकार व्यवस्था परिवर्तन के ध्येय के साथ आगे बढ़ रही है। उन्होंने कहा कि एसडीएम कार्यालय के अधीन आने वाले सभी कार्यालयों के कार्यों में भी व्यवस्था परिवर्तन आवश्यकता के अनुसार किया जाएगा। इसके साथ ही प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ जरुरतमंदों तक पहुंचाने का भी प्रयास करेंगे। जनता अपनी समस्याओं को उनके साथ सांझा कर सकते हैं। लोगों की समस्याओं के निदान के लिए वह 24 घंटे उपलब्ध रहेंगे।

Himachal Darpan

Recent Posts

हिमाचल के स्कूलों में दाखिला फॉर्म से हटेगा जाति का कॉलम, CM सुक्खू का बड़ा ऐलान

ब्यूरो रिपोर्ट। शिमला। हिमाचल प्रदेश सरकार ने स्कूलों में जाति आधारित पहचान और भेदभाव को…

10 hours ago

आंगन की पानी की टंकी में डूबा 4 साल का इकलौता बेटा, परिवार में मचा कोहराम

ब्यूरो रिपोर्ट। मंडी जिले के कोटली उपमंडल के बरयारा गांव में रविवार को दर्दनाक हादसे…

4 days ago

बिना OTP, कॉल या लिंक के शिमला में साइबर ठगी! FD तोड़कर खाते से उड़ाए 1.99 लाख रुपये

ब्यूरो रिपोर्ट शिमला: राजधानी शिमला के समरहिल क्षेत्र में साइबर ठगी का हैरान करने वाला…

4 days ago

चट्टान बनी काल, एयरबैग ने बचाई 5 लोगों की जान

ब्यूरो रिपोर्ट कांगड़ा के कछियारी-रानीताल फोरलेन पर शनिवार को एक बड़ा हादसा टल गया। बाथू…

5 days ago

नाहन में 5 से 7 सितंबर तक राज्य स्तरीय टेबल टेनिस प्रतियोगिता, प्रदेशभर से जुटेंगे खिलाड़ी

संध्या कश्यप नाहन। नाहन: जिला सिरमौर के नाहन में 5 से 7 सितंबर तक राज्य…

5 days ago

शिलाई में सड़कों पर उतरी भाजपा, सुक्खू सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन

दीपांशु शर्मा । शिलाई। हिमाचल प्रदेश की सुक्खू सरकार की नीतियों और शिलाई क्षेत्र में…

5 days ago