मंडी (नितेश सैनी/संवाददाता),
मंडी जिला पुलिस की स्पेशल इन्वेस्टिगेशन यूनिट की टीम ने सुंदरनगर में 31 वर्षीय युवक के कब्जे से चिट्टा बरामद करने में सफलता हासिल की है। वहीं पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार जिला पुलिस की स्पेशल इन्वेस्टिगेशन यूनिट की टीम शुक्रवार को मुख्य आरक्षी प्रदीप कुमार के नेतृत्व में चंडीगढ़-मनाली नेशनल हाईवे पर सुंदरनगर के पुंघ में नाकाबंदी पर मौजूद थी और हर आने-जाने वाले वाहनों की चेकिंग की जा रही थी उसी दौरान सलापड़ की तरफ से आ रही एक निजी वोल्वो बस को चेकिंग के लिए रोका तो उसमें सवार 31 वर्षीय जगदीश कुमार पुत्र तेजराम गांव नागचा डाकघर बांदरोल तहसील व जिला कुल्लू के कब्जे से 17.73 ग्राम चिट्टा बरामद किया गया जिस पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 21 एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामले की पुष्टि करते हुए डीएसपी सुंदरनगर दिनेश कुमार ने बताया कि पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और जांच की जा रही है। उन्होंने कहा कि नशे का कारोबार करने वाले लोगों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा।
ब्यूरो रिपोर्ट। शिमला। हिमाचल प्रदेश सरकार ने स्कूलों में जाति आधारित पहचान और भेदभाव को…
ब्यूरो रिपोर्ट। मंडी जिले के कोटली उपमंडल के बरयारा गांव में रविवार को दर्दनाक हादसे…
ब्यूरो रिपोर्ट शिमला: राजधानी शिमला के समरहिल क्षेत्र में साइबर ठगी का हैरान करने वाला…
ब्यूरो रिपोर्ट कांगड़ा के कछियारी-रानीताल फोरलेन पर शनिवार को एक बड़ा हादसा टल गया। बाथू…
संध्या कश्यप नाहन। नाहन: जिला सिरमौर के नाहन में 5 से 7 सितंबर तक राज्य…
दीपांशु शर्मा । शिलाई। हिमाचल प्रदेश की सुक्खू सरकार की नीतियों और शिलाई क्षेत्र में…