भरमौर (महिंद्र पटियाल/संवाददाता),
जन – जातीय क्षेत्र भरमौर में मंगलवार रात्रि से ही बारिश का दौर शुरू हुआ जिससे की भरमौर की ऊपरी चोटियों कुगती पास, चौबिया पास, मणिमहेश डल झील पर ताजा बर्फबारी एक फीट के करीब हुई है जिससे की क्षेत्र में एक बार फिर से ठंड ने दस्तक दे दी है | बुधवार को भी भरमौर के निचले क्षेत्रों में जमकर बारिश हुई है जिससे की क्षेत्र के बागवान-किसान काफी गदगद हुए हैं | बारिश गेंहू, मटर, जौ, सब्जीयों व सेब के पौधों के लिए लाभकारी मानी जा रही है | क्षेत्र में सेब के पौधों पर फ्लावरिंग का दौर लगभग समाप्ति पर है जिससे की बारिश सेब के पौधों के लिए किसी संजीवनी से भी कम नहीं है | क्योंकि गत वर्ष बर्फबारी काफी कम मात्रा में हुई है जिसकी भरपाई बारिश द्वारा हो रही है | बुधवार को बारिश के चलते ज्यादातर लोग घरों में ही दुबके रहे व बाजारों से रौनक भी गायब रही |
शिमला (विकास शर्मा ,ब्यूरो चीफ ), उपायुक्त शिमला अनुपम कश्यप ने कहा कि जिला शिमला…
केलांग (रंजित लाहौली ,संवाददाता ), अब पिछली डिलीवरी के 25 दिन बाद ही मान्य होगी…
शिमला (विकास शर्मा ,ब्यूरो चीफ ), हिमाचल प्रदेश सरकार द्वारा जारी डिटेंशन ऑर्डर की अनुपालना…
शिमला (विकास शर्मा , ब्यूरो चीफ ) भाजपा सांसद हर्ष महाजन द्वारा राज्यसभा में पूछे…
शिमला ( विकास शर्मा ,ब्यूरो चीफ ), भारतीय जनता पार्टी ने जनजातीय मंत्री जगत सिंह…
नाहन (संध्या कश्यप ,संवाददाता ), नाहन 12 मार्च। उपायुक्त सिरमौर प्रियंका वर्मा ने यह जानकारी…