मुख्य समाचार

सिरमौर : व्यवहारिक रूप से साकार हुई सुक्खू सरकार की पहली गारंटी

राजगढ़ (पवन तोमर/ब्यूरो चीफ),

बैशक हिमाचल सरकार ने अपनी पहली सम्पूर्ण केबिनेट मे हिमाचल प्रदेश के सरकारी कर्मचारियों को पूरानी पेंशन बहाली की सैद्धान्तिक मंजूरी दे दी थी परंतू आज सरकारी कर्मचारियों की एनपीएस कटौती को प्रतिबंध कर हिमाचल प्रदेश की सरकार ने अपने चुनाव घोषणापत्र के तहत दी गई पहली गारंटी को व्यवहारिक बना दिया जिसके साथ आज इस मुद्दे पर सभी कयासों को विराम लग गया है। हिमाचल प्रदेश नई पेंशन योजना कर्मचारी संघ जिला सिरमौर ने इस अधिसूचना का हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन किया है तथा आशा व्यक्त की है कि बहुत शीघ्र सभी कर्मचारियों को विकल्प की सुविधा के साथ ही जीपीएफ अकाउंट की सुविधा मिल जाएगी। जिलाध्यक्ष सुरेंद्र पुंडीर, राज्य उपाध्यक्ष सुनील तोमर, महिला विंग अध्यक्षा प्रितीका परमार, महासचिव एम के कोशल, वरिष्ठ उपाध्यक्ष जगदीश परमार, कोषाध्यक्ष हरदेव ठाकुर, खंड अध्यक्ष संदीप कश्यप, जितेंद्र चौहान, प्रवीण शर्मा, चंद्रमणि वर्मा, बीआर सिंघटा एवं कपिल शंखवाण ने हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री एवं संपूर्ण कैबिनेट का आभार व्यक्त किया है तथा सभी कर्मचारियों से निवेदन किया है कि धर्मशाला में आयोजित होने वाली आभार रैली को ऐतिहासिक बनाने के लिए सपरिवार शामिल हो। जिलाध्यक्ष पुंडीर ने कहा कि हिमाचल प्रदेश सरकार के इस फैसले से लोकतंत्र में लोगों का विश्वास मजबूत हुआ है, पुरानी पेंशन बहाली से जहां लगभग 136000 कर्मचारियों का भविष्य सुरक्षित हुआ है वहीं नई युवा उर्जावान प्रतिभाएं भी सरकारी सेवा की ओर आकर्षित होगी।

Himachal Darpan

Recent Posts

“धरनों-नारों में उलझी कांग्रेस सरकार शासन चलाने में विफल — जनता के मुद्दों से भटका रही ध्यान” : बिंदल

नाहन ( संध्या कश्यप , संवाददाता ), नाहन: पंडित दीनदयाल उपाध्याय महा-प्रशिक्षण अभियान-2026 के अंतर्गत…

8 hours ago

जिला पुलिस शिमला की तत्परता से गुम नाबालिग लड़की सुरक्षित बरामद”

शिमला (विकास शर्मा ,ब्यूरो चीफ ), जिला पुलिस शिमला द्वारा थाना संजौली में पंजीकृत मुकदमा…

11 hours ago

ददाहू में आर वी एन पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल में 12वीं कक्षा के विद्यार्थियों के लिए भव्य फेयरवेल समारोह

ददाहू (हेमंत चौहान , संवाददाता ), ददाहू स्थित आर वी एन पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल…

1 day ago

हिमाचल की राजनीति में चमका एक और युवा सितारा

शिमला (विकास शर्मा , ब्यूरो चीफ ), लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह के करीबी और…

1 day ago

शिमला में PIT NDPS अधिनियम के तहत नशा तस्करी के आरोपी की गिरफ्तारी

शिमला ( विकास शर्मा , ब्यूरो चीफ ) , जिला पुलिस शिमला ने नशा तस्करी…

1 day ago

गुमशुदगी की सूचना पर त्वरित कार्रवाई — व्यक्ति सुरक्षित मिला, परिजनों को सौंपा गया

शिमला (विकास शर्मा ,ब्यूरो चीफ ), 17 फरवरी को सुबह थाना ननखड़ी में विपिन कुमार…

2 days ago