मुख्य समाचार

रामपुर : बाजीरबावड़ी पुल से धकेला गया था प्रवीण, नौ दिन बाद सलाखों के पीछे पहुंचे हत्यारे

रामपुर बुशहर (ललित ठाकुर/सब एडिटर),  

रामपुर बुशहर के बाजीरबावड़ी पुल पर हुए हत्याकांड की गुत्थी पुलिस ने सुलझा दी है। पुलिस हिरासत में आए तीनों युवक एक ही गांव परलोग, करसोग के है। बीते छह अप्रैल को इन तीन युवकों की प्रवीण के साथ पहले बहस हुई और इसी कहासुनी में तीनों ने प्रवीण को इतनी बूरी तरह से पीटा कि उसे अधमरा कर पुल से नीचे फैंक दिया। जिसके बाद चंडीगढ़ में ईलाज के दौरान प्रवीण की मौत हो गई। एसडीपीओ रामपुर शिवानी महला ने बताया कि वह 6 अप्रैल रात करीब 9 बजे बजीरबावड़ी के समीप से गुज़र रहे दो प्रत्यक्षदर्शि युवकों ने इस पूरी मारपीट को देखा। उन्होंने बताया कि इस वारदात को अंजाम देने के बाद तीनों आरोपी निरमंड की तरफ भाग गए। जिसके बाद पुलिस ने इस मामले की गहनता से छानबीन की। जिसमें पंकज कुमार उर्फ पंकु पुत्र तिलक राज, गांव परलोग, डाकघर ओगली, तहसील करसोग, थाना करसोग, जिला मंडी उम्र 23 साल, संजीव कुमार उर्फ संजु पुत्र लाल चंद, गांव परलोग, डाकघर ओगली, तहसील  करसोग जिला मंडी उम्र 36 साल व धमेंद्र कुमार उर्फ वीर पुत्र स्व० पारस राम, गांव परलोग, डाकघर करसोग, जिला मंडी उम्र 33 साल को गिरफ्तार किया गया है। तीनों पर प्रवीण की हत्या का मामला दर्जकर आगामी तफ्तीश कर दी गई है।

Himachal Darpan

Recent Posts

ददाहू में आर वी एन पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल में 12वीं कक्षा के विद्यार्थियों के लिए भव्य फेयरवेल समारोह

ददाहू (हेमंत चौहान , संवाददाता ), ददाहू स्थित आर वी एन पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल…

18 hours ago

हिमाचल की राजनीति में चमका एक और युवा सितारा

शिमला (विकास शर्मा , ब्यूरो चीफ ), लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह के करीबी और…

18 hours ago

शिमला में PIT NDPS अधिनियम के तहत नशा तस्करी के आरोपी की गिरफ्तारी

शिमला ( विकास शर्मा , ब्यूरो चीफ ) , जिला पुलिस शिमला ने नशा तस्करी…

18 hours ago

गुमशुदगी की सूचना पर त्वरित कार्रवाई — व्यक्ति सुरक्षित मिला, परिजनों को सौंपा गया

शिमला (विकास शर्मा ,ब्यूरो चीफ ), 17 फरवरी को सुबह थाना ननखड़ी में विपिन कुमार…

23 hours ago

सनसनीखेज वारदात: पति ने पत्नी की हत्या कर खुद भी दी जान, क्षेत्र में दहशत

ओपी शर्मा भरमौर। भरमौर विधानसभा क्षेत्र की उपतहसील धरवाला अंतर्गत ग्राम पंचायत लोथल के गांव…

1 day ago

दर्दनाक हादसा: राजगढ़ में कार खाई में गिरी, पति-पत्नी की मौत, चालक गंभीर

निशेष शर्मा संवाददाता राजगढ़। राजगढ़ क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसे में पति-पत्नी की मौके…

1 day ago