मुख्य समाचार

सिरमौर : उप मुख्यमंत्री ने किया निर्माणाधीन ऑडिटोरियम का निरक्षण

राजगढ़ (पवन तोमर/ब्यूरो चीफ),

उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने नाहन फाउंड्री में निर्माणाधीन ऑडिटोरियम का निरक्षण किया तथा संबंधित अधिकारियों को समयबद्ध तरीके से इसके निर्माण कार्य को पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जिला में सांस्कृतिक गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए 28 करोड रुपए की लागत से ऑडिटोरियम एवं म्यूजियम का निर्माण कार्य प्रगति पर है इसका शिलान्यास तत्कालीन मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने किया था और अब हमारी ही सरकार इसका कार्य 1 साल के भीतर पूरा कर लोगों को समर्पित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इसका निर्माण कार्य लगभग 65 प्रतिशत हो चुका है। ऑडिटोरियम में 2 ब्लॉक का निर्माण किया जा रहा है जिसमे 5 फ्लोर होंगे। उन्होंने बताया कि इसमें लगभग 80 गाड़ियों की पार्किंग, 643 लोगो के लिए सभागार में बैठने की व्यवस्था, आर्ट गैलरी, म्यूजियम, लाइब्रेरी, कैंटीन, डॉरमेटरी आदि की सुविधाएं लोगो को प्रदान होंगी। इससे पूर्व उप मुख्यमंत्री ने नाहन स्थित प्राचीन लाल कोठी का भी निरक्षण किया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को इसके रखरखाव करने के भी निर्देश दिए। इस अवसर पर विधायक विनय कुमार, अजय सोलंकी, उपायुक्त , पुलिस अधीक्षक एवं संबंधित विभागीय अधिकारीगण उपस्थित थे।

Himachal Darpan

Recent Posts

ददाहू में आर वी एन पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल में 12वीं कक्षा के विद्यार्थियों के लिए भव्य फेयरवेल समारोह

ददाहू (हेमंत चौहान , संवाददाता ), ददाहू स्थित आर वी एन पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल…

20 hours ago

हिमाचल की राजनीति में चमका एक और युवा सितारा

शिमला (विकास शर्मा , ब्यूरो चीफ ), लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह के करीबी और…

20 hours ago

शिमला में PIT NDPS अधिनियम के तहत नशा तस्करी के आरोपी की गिरफ्तारी

शिमला ( विकास शर्मा , ब्यूरो चीफ ) , जिला पुलिस शिमला ने नशा तस्करी…

20 hours ago

गुमशुदगी की सूचना पर त्वरित कार्रवाई — व्यक्ति सुरक्षित मिला, परिजनों को सौंपा गया

शिमला (विकास शर्मा ,ब्यूरो चीफ ), 17 फरवरी को सुबह थाना ननखड़ी में विपिन कुमार…

1 day ago

सनसनीखेज वारदात: पति ने पत्नी की हत्या कर खुद भी दी जान, क्षेत्र में दहशत

ओपी शर्मा भरमौर। भरमौर विधानसभा क्षेत्र की उपतहसील धरवाला अंतर्गत ग्राम पंचायत लोथल के गांव…

1 day ago

दर्दनाक हादसा: राजगढ़ में कार खाई में गिरी, पति-पत्नी की मौत, चालक गंभीर

निशेष शर्मा संवाददाता राजगढ़। राजगढ़ क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसे में पति-पत्नी की मौके…

1 day ago