मुख्य समाचार

राजगढ़ : बैशाखी मेले की प्रथम सांस्कृतिक संध्या में लोक कलाकारों ने बांधा समा

राजगढ़ (पवन तोमर/ब्यूरो चीफ),

14 से 16 अप्रैल तक आयोजित किए जा रहे तीन दिवसीय सिरमौर ज़िला के राजगढ़ क्षेत्र का सुप्रसिद्व एवं पारंपरिक बैशाखी मेले की प्रथम सांस्कृतिक संध्या पर लोक कलाकारों ने अपनी प्रस्तुतियों से समा बांधा और लोगों का भरपूर मनोरंजन किया। संध्या कार्यक्रम के दौरान दलीप सिरमौरी, नरेन्द्र निटू, रघुवीर सिंह और शारदा शर्मा ने अपनी बेहतरीन एवं आकर्षक प्रस्तुतियों से लोगों को थिरकने पर मजबूर कर दिया। इसके अलावा स्थानीय कलाकारों ने भी श्रोताओं का खूब मनोरंजन किया। गत सायं आयोजित बैशाखी मेले की प्रथम सांस्कृतिक संध्या में सचिव शिक्षा, तकनीकी शिक्षा, सूचना एवं प्रौद्योगिकी एवं सचिव मुख्य मंत्री डॉ. अभिषेक जैन ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत शिरकत की। उन्होंने कहा कि लोगों को मेले की बधाई देते हुए कहा कि मेले एवं त्यौहार हमारी संस्कृति को आगे बढ़ाने में सहायक सिद्व होते हैं और यह हमारे प्रदेश की पहचान है। इस तरह मेलों के आयोजन से प्रदेश की संस्कृति को नज़दीक से देखने का अवसर मिलता है जिससे क्षेत्र के पारम्परिक रितिरिवाजों को संरक्षित कर इन्हें पीढ़ी दर पीढ़ी तक आगे पहुंचाने में भी सहायता मिलती है। अध्यक्ष मेला कमेटी एवं एसडीएम राजगढ़ यादविंद्र पॉल ने मुख्य अतिथि का स्वागत करते हुए शॉल, टोपी व स्मृति चिन्ह भेंट कर उन्हें सम्मानित किया। इस अवसर पर तहसीलदार उमेश शर्मा सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

Himachal Darpan

Recent Posts

जिला पुलिस शिमला की तत्परता से गुम नाबालिग लड़की सुरक्षित बरामद”

शिमला (विकास शर्मा ,ब्यूरो चीफ ), जिला पुलिस शिमला द्वारा थाना संजौली में पंजीकृत मुकदमा…

1 hour ago

ददाहू में आर वी एन पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल में 12वीं कक्षा के विद्यार्थियों के लिए भव्य फेयरवेल समारोह

ददाहू (हेमंत चौहान , संवाददाता ), ददाहू स्थित आर वी एन पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल…

22 hours ago

हिमाचल की राजनीति में चमका एक और युवा सितारा

शिमला (विकास शर्मा , ब्यूरो चीफ ), लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह के करीबी और…

22 hours ago

शिमला में PIT NDPS अधिनियम के तहत नशा तस्करी के आरोपी की गिरफ्तारी

शिमला ( विकास शर्मा , ब्यूरो चीफ ) , जिला पुलिस शिमला ने नशा तस्करी…

22 hours ago

गुमशुदगी की सूचना पर त्वरित कार्रवाई — व्यक्ति सुरक्षित मिला, परिजनों को सौंपा गया

शिमला (विकास शर्मा ,ब्यूरो चीफ ), 17 फरवरी को सुबह थाना ननखड़ी में विपिन कुमार…

1 day ago

सनसनीखेज वारदात: पति ने पत्नी की हत्या कर खुद भी दी जान, क्षेत्र में दहशत

ओपी शर्मा भरमौर। भरमौर विधानसभा क्षेत्र की उपतहसील धरवाला अंतर्गत ग्राम पंचायत लोथल के गांव…

1 day ago