मुख्य समाचार

मंडी : सरकारी जमीन पर क्षेत्र की चर्चित हस्तियां बनाएंगी खेल के मैदान

मंडी (नितेश सैनी/संवाददाता),

सरकार की जमीन पर चर्चित हस्तियां खेल के मैदान बनावाएंगी। राज्य सरकार का खेल विभाग ’’एक खेल प्रोजेक्ट अपनो के नाम’’ से एक नई योजना लाने जा रहा है। यह जानकारी लोक निर्माण एवं खेल मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने आज मंडी में हिमाचल दिवस समारोह के जिला स्तरीय समारोह को संबोधित करते हुए दी। इससे पहले उन्होंने शहीद स्मारक जाकर शहीदों को श्रद्धासुमन अर्पित किए और राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को माल्यापर्ण करके प्रणाम किया। जिला स्तरीय समारोह में ध्वजारोहण करने के उपरांत परेड़ की सलामी भी ली। अपने संबोधन में विक्रमादित्य सिंह ने बताया कि प्रदेश के हर ब्लॉक में खेल मैदानों का निर्माण किया जाएगा। क्योंकि सरकार के पास इतने अधिक खेल मैदान बनाने के लिए पैसा नहीं है, इसलिए जिस ब्लॉक में यह खेल मैदान बनाए जाएंगे वहां पर जमीन सरकार उपलब्ध करवाएगी और मैदान का निर्माण उस क्षेत्र की चर्चित हस्ती के सहयोग से किया जाएगा। जो भी व्यक्ति इन मैदानों के निर्माण के लिए आगे आना चाहेगा उसके साथ विभाग एक एमओयू साईन करेगा। हालांकि इसमें सरकार का अंशदान भी रहेगा, लेकिन अधिकतर सहयोग व्यक्ति विशेष की तरफ से ही रहेगा। विक्रमादित्य सिंह ने इस मौके पर अपने पिता स्व. वीरभद्र सिंह को भी याद किया। उन्होंने कहा कि मंडी के साथ उनके परिवार को विशेष नाता रहा है। उनके पिता कई बार यहां से सांसद और केंद्र में मंत्री रहे। मौजूदा समय में उनकी माता प्रतिभा सिंह यहां से सांसद हैं। मंडी के विकास में कभी भी कोई कमी नहीं रखी गई है और भविष्य में भी कोई कमी नहीं रखी जाएगी। उन्होंने लोगों से विकास के मामले में अपने सुझाव देने का आहवान भी किया। समारोह के अंत में उन्होंने उत्कृष्ट कार्य करने वालों को पुरस्कार भी प्रदान किए। वहीं, देशभक्ति से ओत-प्रोत रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम भी पेश किए गए और हिमाचल प्रदेश के इतिहास के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई।

Himachal Darpan

Recent Posts

“धरनों-नारों में उलझी कांग्रेस सरकार शासन चलाने में विफल — जनता के मुद्दों से भटका रही ध्यान” : बिंदल

नाहन ( संध्या कश्यप , संवाददाता ), नाहन: पंडित दीनदयाल उपाध्याय महा-प्रशिक्षण अभियान-2026 के अंतर्गत…

2 hours ago

जिला पुलिस शिमला की तत्परता से गुम नाबालिग लड़की सुरक्षित बरामद”

शिमला (विकास शर्मा ,ब्यूरो चीफ ), जिला पुलिस शिमला द्वारा थाना संजौली में पंजीकृत मुकदमा…

5 hours ago

ददाहू में आर वी एन पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल में 12वीं कक्षा के विद्यार्थियों के लिए भव्य फेयरवेल समारोह

ददाहू (हेमंत चौहान , संवाददाता ), ददाहू स्थित आर वी एन पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल…

1 day ago

हिमाचल की राजनीति में चमका एक और युवा सितारा

शिमला (विकास शर्मा , ब्यूरो चीफ ), लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह के करीबी और…

1 day ago

शिमला में PIT NDPS अधिनियम के तहत नशा तस्करी के आरोपी की गिरफ्तारी

शिमला ( विकास शर्मा , ब्यूरो चीफ ) , जिला पुलिस शिमला ने नशा तस्करी…

1 day ago

गुमशुदगी की सूचना पर त्वरित कार्रवाई — व्यक्ति सुरक्षित मिला, परिजनों को सौंपा गया

शिमला (विकास शर्मा ,ब्यूरो चीफ ), 17 फरवरी को सुबह थाना ननखड़ी में विपिन कुमार…

1 day ago