चंबा (एम एम डैनियल/ब्यूरो चीफ),
चमेरा पावर स्टेशन-I खैरी में भारतीय संविधान के प्रमुख निर्माता व समाज सुधारक भारत रत्न बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की 132वीं जयंती के अवसर पर समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें चमेरा पावर स्टेशन-I के महाप्रबंधक (ई & सी) अशोक कुमार नेलातुरी, संजय कुमार राय, महाप्रबंधक (यान्त्रिकी) एवं पावर स्टेशन के अन्य अधिकारियों/कार्मिकों, सीआईएसएफ के जवानों ने डॉ अम्बेडकर की प्रतिमा पर श्रद्धा सुमन अर्पित किए। इस अवसर पर अपने संबोधन में महाप्रबंधक (ई & सी) अशोक कुमार नेलातुरी ने डॉ. अम्बेीडकर के भारत की आजादी के बाद देश के संविधान के निर्माण में अभूतपूर्व योगदान के बारे में अवगत कराया। उन्होंने कहा कि हम सभी को डॉ. अंबेशडकर के महान व्यक्तित्वय, संघर्षों और जीवन मूल्यों से प्रेरणा लेते हुए उनकी शिक्षाओं और आदर्शों को अपने जीवन में उतारने का संकल्प लेना चाहिए ताकि एक सशक्तअ एवं समृद्ध भारत बनाने में अपना योगदान दे सकें। इस कार्यक्रम के दौरान बाबा साहेब डॉ. भीमराव अम्बेडकर जी के बारे में एक लघु फिल्म दिखाई गई जिसके पश्चात मुख्य वक्ता केन्द्रीय विद्यालय, खैरी के शैक्षणिक प्रशिक्षक सुलेख चंद ने उनके संघर्षपूर्ण जीवनी और उपलब्धियों के बारे में बताया और सभी से उन के पदचिन्हों पर चलने की अपील की।
नाहन ( संध्या कश्यप , संवाददाता ), नाहन: पंडित दीनदयाल उपाध्याय महा-प्रशिक्षण अभियान-2026 के अंतर्गत…
शिमला (विकास शर्मा ,ब्यूरो चीफ ), जिला पुलिस शिमला द्वारा थाना संजौली में पंजीकृत मुकदमा…
ददाहू (हेमंत चौहान , संवाददाता ), ददाहू स्थित आर वी एन पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल…
शिमला (विकास शर्मा , ब्यूरो चीफ ), लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह के करीबी और…
शिमला ( विकास शर्मा , ब्यूरो चीफ ) , जिला पुलिस शिमला ने नशा तस्करी…
शिमला (विकास शर्मा ,ब्यूरो चीफ ), 17 फरवरी को सुबह थाना ननखड़ी में विपिन कुमार…