शिमला (विकास शर्मा/ब्यूरो चीफ),
युवा चिट्टे की चपेट में और पुलिस द्वारा नशा बेचने वालो के खिलाफ लगातार कारवाही की जा रही है और काफी संख्या में चिट्टे को बेचने वाले पुलिस के हाथ भी लगे है लेकिन उपरी क्षेत्रों में ये चिट्टा आखिर आ कहा से रहा है। ये अभी पुलिस के सामने सबसे बड़ी पहेली बनी हुई है जिसकी गुथी अभी सुलझना हुई नही दिख रही है। वहीं पिछले रात ठियोग पुलिस द्वारा 4 लोगो को पकड़ा गया है। जानकारी देते हुए डीएसपी ठियोग सिद्धार्थ शर्मा ने कहा कि जब उनके कर्मचारी गश्त कर रहे थे पराला, तो रात करीब 9:00 बजे जब वह छैला केंची में मौजूद थे। तो उन्हें गुप्त सूचना मिली थी कि विवान होटल पराला की तीसरी मंजिल के एक कमरे में कुछ लड़के ठहरे हुए हैं, जिनके कब्जे में कोई नशीला पदार्थ हो सकता है और वे किसी नशीले पदार्थ के नशे में हो सकते हैं। सूचना पर विवान होटल के तीसरी मंजिल के कमरा नंबर 104 में चेकिंग की, जहां चार लड़के थे। जब कमरे की तलाशी की तो उस दौरान उनके पास 4.89 ग्राम चिट्टा/हेरोइन बरामद किया गया। इसमें जिन चार लोगों को पकड़ा गया है वह ग्राम चंबल पी.ओ. बालघर ते. ठियोग जिला शिमला हिमाचल प्रदेश और उम्र 22 साल, आर/ओ ग्राम धार कलना पी.ओ. दियोथी तेह. ठियोग जिला शिमला हिमाचल प्रदेश उम्र 34 साल, आर/ओ गांव पडगेया पी.ओ चनैर तेह. ठियोग जिला शिमला हिमाचल प्रदेश उम्र 22 साल और निवासी ग्राम थानाधार पी.ओ चनैर तह. ठियोग जिला शिमला हिमाचल प्रदेश और उम्र 20 वर्ष कमरे के अंदर पाए गए। थाना ठियोग में युवकों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है व आगे की कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।
ब्यूरो रिपोर्ट। सिरमौर। जिला सिरमौर के नारग स्थित शराब कंपनी मैसर्स पैराडाइज डिस्टिलरीज प्राइवेट लिमिटेड…
ब्यूरो रिपोर्ट। ननखड़ी। शिमला जिले की ननखड़ी तहसील के गाहन क्षेत्र में शनिवार शाम एक…
ब्यूरो रिपोर्ट शिमला। हिमाचल प्रदेश की सुक्खू सरकार में विभागीय जिम्मेदारियों को लेकर अस्थायी बदलाव…
आशा डोगरा कुल्लू। कुल्लू, 19 सितंबर। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के अक्टूबर माह में प्रस्तावित अटल…
ब्यूरो रिपोर्ट राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी) के अनुरूप इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू) ने…
ब्यूरो रिपोर्ट। पांवटा साहिब। सिरमौर पुलिस की SIU नाहन टीम ने मादक पदार्थों की तस्करी…